फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   S&P slashes India growth forecast for FY20

एसएंडपी ने भारत का विकास अनुमान घटाकर किया 6.3 फीसदी

Wed, 02 Oct 2019 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
S&P slashes India growth forecast for FY20

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के विकास अनुमान को 7.1 फीसदी से घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। हालांकि वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020-21 में इसके बढ़कर सात फीसदी के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


एसएंडपी ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा, ‘भारत की में सुस्ती खासी ज्यादा है और हमारी उम्मीद से ज्यादा व्यापक है। मार्च-जून तिमाही में आर्थिक विकास दर अनुमान से कुछ ज्यादा ही कम पांच फीसदी रही थी। सबसे ज्यादा आगाह करने वाली बात यह है कि इस तिमाही में निजी उपभोग की वृद्धि दर घटकर महज तीन फीसदी रह गई है, जिसे हाल के वर्षों में विकास के इंजन के तौर पर देखा जाता रहा है।’ रेटिंग एजेंसी ने कहा कि परिवारों का आत्मविश्वास सुस्त बना हुआ है और खर्च को बरकरार रखने के लिए बचत में सुस्ती को देखते हुए आगे ज्यादा सावाधानी बरते जाने के संकेत हैं। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार के कॉर्पोरेट कर में कमी के फैसले पर एसएंडपी ने कहा कि इससे जीडीपी की तुलना में सरकारी खजाने पर 0.7 फीसदी का बोझ पड़ेगा। हालांकि एजेंसी ने कहा कि सरकार के कई रियायतें वापस लिए जाने से इसका फायदा खासा सीमित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की आगामी मौद्रिक समीक्षा पर एसएंडपी ने कहा कि महंगाई दर में नरमी के मद्देनजर आगे भी रेपो दर में कमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed