फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia-Ukraine crisis, crude oil import bill may cross 100 billion dollar

रूस-यूक्रेन संकट: 100 अरब डॉलर पार कर सकता है कच्चे तेल का आयात बिल

Mon, 28 Feb 2022 07:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 07:41 AM IST
सार

फरवरी में कच्चे तेल के 100 डॉलर पार पहुंचने से अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक भारत का तेल आयात बिल दोगुना होकर 110 से 115 अरब डॉलर पहुंचेगा। भारत जरूरतों का 85% कच्चा तेल आयात करता है। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine crisis, crude oil import bill may cross 100 billion dollar
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भारत का कच्चे तेल का आयात बिल 2021-22 में 100 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। यह पिछले वित्त वर्ष में कच्चे तेल के आयात पर हुए खर्च का करीब दोगुना होगा।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 के पहले 10 महीने (अप्रैल-जनवरी) में भारत ने कच्चे तेल के आयात पर 94.3 अरब डॉलर खर्च किए हैं। अकेले जनवरी में इस पर 11.6 अरब डॉलर खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


फरवरी में कच्चे तेल के 100 डॉलर पार पहुंचने से अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक भारत का तेल आयात बिल दोगुना होकर 110 से 115 अरब डॉलर पहुंचेगा। भारत जरूरतों का 85% कच्चा तेल आयात करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन लगातार घटने से बढ़ी है आयात पर निर्भरता
कोरोना से पहले 2019-20 में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े आयातक भारत ने 22.7 करोड़ टन कच्चे तेल के आयात पर 101.4 अरब डॉलर खर्च किए थे। घरेलू उत्पादन लगातार घटने से भारत की आयात पर निर्भरता बढ़ी है। देश में कच्चे तेल का उत्पादन 2019-20 में 3.05 करोड़ टन था, जो इसके अगले साल घटकर 2.91 करोड़ टन रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में उत्पादन 2.38 करोड़ टन रहा, जो 2020-21 की समान अवधि में 2.44 करोड़ टन रहा था।

94.3 अरब डॉलर खर्च हुए हैं क्रूड तेल के आयात पर चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed