फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee vs Dollar: Rupee weakened in the last years due to global reasons, MOS Finance answered in the House

Rupee vs Dollar: वैश्विक कारणों से बीते सालों में कमजोर हुआ रुपया, वित्त राज्यमंत्री ने सदन में दिया जवाब

Tue, 26 Jul 2022 07:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 26 Jul 2022 07:32 PM IST
सार

Rupee vs Dollar: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया में लगातार बिगड़ते आर्थिक हालातों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। 

विज्ञापन
Rupee vs Dollar: Rupee weakened in the last years due to global reasons, MOS Finance answered in the House
Rupee Vs Dollar

विस्तार

डाॅलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से जुड़े एक सवाल का राज्यसभा में जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया में लगातार बिगड़ते आर्थिक हालातों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। 

विज्ञापन

केंन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि भारतीय रुपये की विनिमय दर बाजार के आधार पर तय होती है। कई वैश्विक कारण से हाल के वर्षों में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। जिनमें साल 2018 में अमेरिका और चीन के बीच का ट्रेड वार, 2018 में ही यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाना और साल 2020 में कोविड महामारी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मंगलवार (26 जुलाई) को भी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 79.77 के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि मंगलवार को रुपया 79.79 स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में यह 79.79 स्तर तक फिसलता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी और यूएस फेड के रुख में कड़ाई की आशंका के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed