{"_id":"5f353b7a50bbcf753377abdc","slug":"retail-inflation-rises-to-6-93-percent-in-july-inflation-rises-as-food-prices-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से बढ़ी महंगाई दर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से बढ़ी महंगाई दर
Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
Rajeev Rai
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 6.93 प्रतिशत हो गई। मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई दर बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले जून महीने में मुद्रास्फीति 6.23 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई महीने में 9.62 प्रतिशत रही, जबकि इससे पूर्व जून माह में यह 8.72 प्रतिशत थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर रही है।
विज्ञापन
सरकार ने केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत के स्तर पर रखने की जिम्मेदारी दी है। रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर ही गौर करता है।
विज्ञापन