फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report Of Halting Free Trade Agreement Talks With UK "Baseless": Government Sources

India-UK: भारतीय हाईकमीशन पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के बाद FTA पर बातचीत बंद? भारत ने दिया ये जवाब

Mon, 10 Apr 2023 03:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Apr 2023 03:01 PM IST
सार

India-UK: ब्रिटेन के व्यापार विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ''ब्रिटेन और भारत दोनों महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पिछले महीने व्यापार वार्ता का हालिया दौर संपन्न हुआ।"

विज्ञापन
Report Of Halting Free Trade Agreement Talks With UK "Baseless": Government Sources
भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि पिछले महीने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले खालिस्तानी समर्थकों की निंदा के बाद भारत ब्रिटेन के साथ व्यापार वार्ता से पीछे हट गया है। सूत्रों ने कहा कि ये खबरें 'आधारहीन' हैं। ब्रिटेन ने भी आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी बात से इनकार किया है। ब्रिटेन की ओर से कहा गया है कि "पारस्परिक रूप से लाभकारी" मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बातचीत सही दिशा में जारी है।

पिछले महीने समाप्त हुआ है बातचीत का हालिया दौर
ब्रिटेन के व्यापार विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ''ब्रिटेन और भारत दोनों महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पिछले महीने व्यापार वार्ता का हालिया दौर संपन्न हुआ।"

विज्ञापन


FTA पर बातचीत का अगला दौर 24 अप्रैल से लंदन में शुरू होने की संभावना
उन्होंने कहा, ''सचिव जेम्स क्लेवरली ने भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसा के हालिया कृत्यों की निंदा की है और हम सुरक्षा की समीक्षा करने व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।" ब्रिटेन और भारत के बीच आठवें दौर की व्यापार वार्ता 20 से 31 मार्च तक चली थी। सरकारी सूत्रों ने कहा कि आधिकारिक वार्ता का अगला दौर 24 अप्रैल से लंदन में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद चरमपंथियों ने  उच्चायोग पर किया था हमला
एक ब्रिटिश अखबार ने ब्रिटिश सरकार के सूत्रों के हवाले से सोमवार को खबर दी थी कि भारत ने सिख चरमपंथियों के हमले के बाद एफटीए पर वार्ता स्थगित कर दी है। खालिस्तान समर्थकों ने कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के खिलाफ बीते 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से भारतीय ध्वज को हटा दिया था, जिसके जवाब में भारतीय मिशन ने और भी बड़ा झंडा लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed