फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: Maharashtra is the richest state in the country with 1.78 lakh crorepati families

Report: 1.78 लाख करोड़पति परिवारों के साथ महाराष्ट्र सबसे अमीर राज्य; आमची मुंबई दौलत के मामले में सबसे अव्वल

Sun, 21 Sep 2025 05:55 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 21 Sep 2025 05:55 AM IST
सार

पूरे भारत में अब कुल 8,71,700 करोड़पति परिवार हैं और इनकी धन-दौलत 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। संपत्ति के मामले में इस राष्ट्रव्यापी उछाल के बावजूद पैसा कुछ ही क्षेत्रों में केंद्रित है और शीर्ष 10 राज्यों में सामूहिक रूप से कुल करोड़पति परिवारों का 79 फीसदी से अधिक हिस्सा रहता है।  

विज्ञापन
Report: Maharashtra is the richest state in the country with 1.78 lakh crorepati families
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र ने खुद को देश के अग्रणी धन सृजन केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। यह राज्य 1,78,600 करोड़पति परिवारों के साथ देश में अमीरी में पहले स्थान पर है। राज्य ने 2021 से संपत्ति के मामले में 194 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह खुलासा मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 में हुआ है।

विज्ञापन

इसके मुताबिक, राज्य की संपन्नता को 2020-21 से 55 फीसदी की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वृद्धि ने और मजबूती दी। अकेले मुंबई में ही 1,42,000 करोड़पति परिवार रहते हैं,जिससे यह भारत की करोड़पति राजधानी बन गई है। पूरे भारत में अब कुल 8,71,700 करोड़पति परिवार हैं और इनकी धन-दौलत 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। संपत्ति के मामले में इस राष्ट्रव्यापी उछाल के बावजूद पैसा कुछ ही क्षेत्रों में केंद्रित है और शीर्ष 10 राज्यों में सामूहिक रूप से कुल करोड़पति परिवारों का 79 फीसदी से अधिक हिस्सा रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आमची मुंबई दौलत के मामले में शहरों में अव्वल
शहरों की बात करें तो मुंबई में 1,42,000 करोड़पति परिवार हैं, जबकि दिल्ली (68,200) और बंगलूरू (31,600) उसके बाद आते हैं। ये तीन महानगर भारत की संपत्ति सृजन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद कहते हैं,एक दशक से भी कम वक्त में 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक संपत्ति वाले भारतीय परिवारों की संख्या में 445 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है। यह उछाल दिखाता है कि कैसे धन सृजन हमारे समाज के व्यापक आधार तक पहुंच रहा है। उन्होंने इसे समृद्धि का लोकतंत्रीकरण कहा यानी अब ज्यादा लोगों तक अवसर पहुंच रहे हैं,लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 2017 के केवल पांच फीसदी करोड़पति ही उच्च निवल संपत्ति वाले अति-धनाढ्य बने और महज 0.01% अरबपति का दर्जा हासिल कर पाए हैं। इसका मतलब है कि अमीरी फैल रही है, लेकिन यह अभी भी कुछ क्षेत्रों तक सीमित है।
 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के बाद दौलत के मामले में दिल्ली है मालामाल
भारत के संपत्ति के नक्शे पर 79,800 करोड़पति परिवारों के साथ दिल्ली इस सूची में दूसरे नंबर पर है। 72,600 करोड़पति परिवारों के साथ तमिलनाडु तीसरे, 68,800 करोड़पति परिवारों के साथ कर्नाटक चौथे और 68,300 करोड़पति परिवारों के साथ गुजरात पांचवे स्थान पर है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश 57,700 करोड़पति परिवारों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि तेलंगाना 51,700 करोड़पति परिवारों के साथ उसके करीब है। पश्चिम बंगाल 50,400 परिवारों के साथ, राजस्थान 33,100 परिवार और हरियाणा 30,500 करोड़पति परिवारों के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं। ये सभी राज्य मिलकर भारत के संपत्ति के नक्शे को आकार देने वाले आर्थिक समृद्धि के प्रमुख केंद्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed