फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: Indian household wealth grows at fastest pace in eight years; expected to grow at 14.5% in 2024

Report: भारतीय परिवारों की संपत्ति आठ वर्षों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी; 2024 में 14.5 फीसदी की दर से इजाफा

Mon, 29 Sep 2025 05:04 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 29 Sep 2025 05:04 AM IST
सार

करीब 60 देशों को कवर करने वाली इस रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले दो दशकों में भारत की वास्तविक प्रति व्यक्ति वित्तीय संपत्ति पांच गुना बढ़ी है। यह किसी भी अन्य उभरती अर्थव्यवस्था के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पिछले साल प्रतिभूतियों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जो 28.7 फीसदी थी। बीमा और पेंशन में 19.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक जमा में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।
 

विज्ञापन
Report: Indian household wealth grows at fastest pace in eight years; expected to grow at 14.5% in 2024
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय परिवारों की संपत्ति 2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसमें बीते आठ वर्षों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। आलियांज ग्लोबल की हालिया जारी वैश्विक रिपोर्ट-2025 में बताया गया कि 2024 में भारतीय परिवारों की संपत्ति 14.5 फीसदी की दर से बढ़ी है। यह देश में तेजी से बढ़ती मध्य वर्ग की क्षमता को दिखाता है।
विज्ञापन


करीब 60 देशों को कवर करने वाली इस रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले दो दशकों में भारत की वास्तविक प्रति व्यक्ति वित्तीय संपत्ति पांच गुना बढ़ी है। यह किसी भी अन्य उभरती अर्थव्यवस्था के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पिछले साल प्रतिभूतियों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जो 28.7 फीसदी थी। बीमा और पेंशन में 19.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक जमा में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय परिवारों के पोर्टफोलियो का 54 फीसदी हिस्सा बैंक जमाओं से आता है। ऐसे में इसमें वृद्धि बढ़ती बचत को दिखाती है। वास्तविक रूप से महंगाई के बाद वित्तीय संपत्तियों में 9.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे खरीदने की शक्ति कोरोना महामारी के पूर्व स्तर से 40 फीसदी ऊपर पहुंच गई है। यह पश्चिमी यूरोप से बिल्कुल अलग है, जहां खरीद क्षमता 2019 से 2.4 फीसदी कम बनी हुई है। 2024 में प्रति भारतीय शुद्ध वित्तीय संपत्तियां 2,818 डॉलर थीं, जो वर्ष 2023 की तुलना में 15.6 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देनदारी 12.1 फीसदी की दर से बढ़ी
आठ वर्षों में देनदारी बढ़ने की दर 12.1 फीसदी रही। इससे परिवारों पर कर्ज देश की जीडीपी का 41 फीसदी रहा। 2024 में अमेरिका के वैश्विक वित्तीय संपत्तियों की वृद्धि का आधा हिस्सा हासिल किया। पिछले दशक में अमेरिकी परिवारों ने दुनियाभर में 47 फीसदी संपत्ति बढ़ाई है। चीन में यह 20 फीसदी और पश्चिमी यूरोप में 12 फीसदी पर रही है।


उभरते बाजारों में बढ़ा कर्ज अनुपात
उभरते बाजारों में दो दशकों में ऋण अनुपात में तेज वृद्धि हुई है। सूची में सबसे ऊपर चीन है, जहां अनुपात करीब चार गुना बढ़कर 64 फीसदी हो गया है। लैटिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप के अन्य उभरते बाजारों में यह दोगुना हुआ है। भारत, फिलीपीन, वियतनाम जैसे कई देशों में आर्थिक उत्पादन के मुकाबले कर्ज तेजी से बढ़ा है। वियतनाम में पहले ही 50 फीसदी की सीमा से ऊपर 53.1 फीसदी पर है। भारत में यह 48 फीसदी से थोड़ा ही नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed