फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Former UK PM Rishi Sunak rejoined Goldman Sachs As Senior Adviser

UK: गोल्डमैन सैश ने पूर्व PM ऋषि सुनक को बनाया वरिष्ठ सलाहकार, वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को देंगे सलाह

Tue, 08 Jul 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Jul 2025 11:10 PM IST
सार

UK: गोल्डमैन सैश ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। सुनक अक्तूबर 2022 से जुलाई 2024 तक प्रधानमंत्री रहे और इससे पहले वित्त मंत्री भी थे। वह राजनीतिक और वित्तीय अनुभव के साथ वैश्विक ग्राहकों (क्लाइंट) को सलाह देंगे।

विज्ञापन
Former UK PM Rishi Sunak rejoined Goldman Sachs As Senior Adviser
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गोल्डमैन सैश ग्रुप इंक ने कहा कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कंपनी में शामिल हो गए हैं। सुनक अक्तूबर 2022 से जुलाई 2024 तक प्रधानमंत्री रहे। 

विज्ञापन


कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेविड सोलोमन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, सुनक न्यूयॉर्क स्थित गोल्डमैन के नेतृत्व के साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को कई विषयों पर सलाह देंगे। वह व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य पर अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि को साझा करेंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देश के बाहर भी यूपीआई का प्रभाव बढ़ा; जून में रिकॉर्ड लेनदेन, वैश्विक साझेदारियों से मिला नया विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने से पहले ऋषि सुनक फरवरी 2020 से जुलाई 2022 तक ब्रिटेन के वित्त मंत्री (चांसलर ऑफ द एक्सचेकर) रहे हैं। इसके पहले वे ट्रेजरी विभाग में मुख्य सचिव और आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार में संसदीय उप-राज्य सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में संसद सदस्य बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।


पिछले साल के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को सबसे बड़ी हार के बाद भी सुनक अभी भी उत्तरी इंग्लैंड के रिचमंड और नॉर्थअलर्टन निर्वाचन क्षेत्र के सांसद के रूप में सेवा दे रहे हैं। चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने वादा किया था कि संसद के अगले पूरे कार्यकाल के लिए वह सांसद बने रहेंगे, चाहे वोट का परिणाम कुछ भी हो। उनके उत्तराधिकारी, लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर अगला आम चुनाव 2029 के मध्य तक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 'नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई', खाद्य नियामक की ई‑कॉमर्स कंपनियों को चेतावनी

सुनक ने पहली बार गोल्डमैन में 2000 में निवेश बैंकिंग में समर इंटर्न के रूप में काम किया था और फिर 2001 से 2004 तक विश्लेषक के रूप में। बाद में उन्होंने एक निवेश कंपनी की सह-स्थापना की, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed