{"_id":"5bf93e30bdec2241822ee181","slug":"reliance-to-soon-start-upi-on-its-jio-money-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिओ मनी पर जल्द शुरू होगी यूपीआई सुविधा, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
जिओ मनी पर जल्द शुरू होगी यूपीआई सुविधा, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जिओ मनी पर जल्द ही यूपीआई सेवा सुविधा को शुरू किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से बाजार में पहले से मौजूद कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कंपनी ने इसके लिए कई बैंकों से बातचीत भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन बैंकों से शुरू की बातचीत
रिलायंस जिओ ने भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से अपने यूपीआई पेमेंट सिस्टम को जिओ मनी ऐप से जोड़ने के लिए कहा है। फिलहाल जिओ का एसबीआई के साथ करार है।
विज्ञापन
एनपीसीआई से मंजूरी मिलने का इंतजार
रिलायंस जिओ यूपीआई संचालित करने वाली कंपनी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। मंजूरी के मिलते ही कंपनी अगले साल की शुरुआती तिमाही में इसे देश भर में लागू कर देगा।
विज्ञापन
अभी बाजार में पेटीएम, फोनपे और गूगल पे अग्रणी यूपीआई सेवा देने वाली कंपनियां हैं। पिछले महीने 482.36 मिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए थे। फिलहाल पेटीएम 37 फीसदी शेयर के साथ पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे स्थान पर फोनपे और तीसरे पर गूगल पे है।