फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance reports record quarterly net profit of Rs 11,640 cr in Q3

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 13.5 फीसदी बढ़कर 11,640 करोड़ रुपये

Fri, 17 Jan 2020 08:40 PM IST
अमित मंडल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 17 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Reliance reports record quarterly net profit of Rs 11,640 cr in Q3
reliance industries limited
रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 11,640 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि खुदरा और दूरसंचार कारोबार में विस्तार से उसका लाभ बढ़ा है। कंपनी की दूरसंचार इकाई जियो का शुद्ध लाभ 1,350 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 11,640 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 10,251 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


कंपनी की एकीकृत आय हालांकि आलोच्य तिमाही में 1.4 प्रतिशत घटकर 168,858 करोड़ रुपये रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का उपभोग्ता वस्तुओं का खुदरा कारोबार दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 58 प्रतिशत बढ़कर 2,389 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि उसकी दूरसंचार कंपनी जियो का इस दौरान कर पूर्व लाभ 58 प्रतिशत बढ़ कर 2389 करोड़ रुपये ओर शुद्ध लाभ 1,350 करोड़ रुपये रहा।

मुख्य बातें

•रिफाइनिंग, जियो और रिटेल क्षेत्र में कंपनी के दमदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का रिकॉर्ड कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 11,640 करोड़ ($ 1.6 बिलियन) रहा, यह पिछले साल के मुकाबले 13.5 फीसदी अधिक है। 

•सभी कंज्यूमर बिजनेस ने मजबूत ऑपरेटिंग परफॉरमेंस दिखाया। रिटेल बिजनेस का राजस्व पिछले साल के मुकाबले 27.4% बढ़कर 45,327 करोड़ रहा। जियो का राजस्व पिछले साल के मुकाबले 36.2% बढ़कर 17,555 करोड़ रूपये रहा। 


•रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शुद्ध कर्ज़ पिछली तिमाही से कम हुआ है। केपेक्स साइकल अब पूरी हो गई है तिमाही का केपेक्स 14,015 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछली तिमाही और पिछले साल, दोनों के मुकाबले काफ़ी कम हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed