फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance jio quarterly result net profit increased by 62.5 percent

रिलायंस जियो का तिमाही नतीजा, शुद्ध लाभ में 62.5 फीसदी उछाल 

Fri, 17 Jan 2020 08:24 PM IST
अमित मंडल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 17 Jan 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
reliance jio quarterly result net profit increased by 62.5 percent
रिलायंस जियो
दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 62.5 प्रतिशत उछलकर 1,350 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान के अनुसार उसकी दूरसंचार इकाई जियो को इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 831 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
विज्ञापन


कंपनी की परिचालन आय 28.3 प्रतिशत बढ़कर 13,968 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 10,884 करोड़ रुपये थी।

आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा कि जियो की बेमिसाल वृद्धि जारी है। मोबाइल कनेक्टिविटी सेवाओं के ग्राहकों का उत्साह बेजोड़ है। जियो अपनी वायरलाइन बुनियादी ढांचा, मनोरंजन और एफटीटीएक्स (फाइबर टूर द एक्स-आप्टिकल फाइबर आधारित विभिन्न सेवाएं) सेवाओं के साथ बाजार को फिर से परिभाषित करने को प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 31 दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 32.1 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed