फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance industries created most wealth in last five years

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पांच साल में बनाई सबसे ज्यादा पूंजीः रिपोर्ट

Thu, 19 Dec 2019 11:57 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 19 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
reliance industries created most wealth in last five years

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा पूंजी बनाई है। वहीं भारत में रहने वाले संपन्न वर्ग के लोगों की औसत पूंजी प्रत्याशा महज 3.6 करोड़ रुपये है। निवेश और बचत में इस्तेमाल की जाने वाली इस राशि से सेवानिवृत्ति के समय उन्हें 93 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा पूंजी बनाई है। इस दौरान कंपनी का पूंजीकरण 5.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। मोतीलाल ओसवाल एनुअल वेल्थ क्रिएशन स्टडी-2019 के अनुसार, 2014-19 के दौरान टॉप-100 वेल्थ क्रिएटर्स ने कुल 49 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जोड़ी है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, आरआईएल और इंडियाबुल्स वेंचर्स व इंडसइंड बैंक ने सबसे ज्यादा, सबसे तेज और स्थिर तरीके से पूंजी सृजन किया है। हालांकि, इस दौरान सरकारी कंपनियों की पूंजी में मामूली इजाफा हुआ और महज नौ सरकारी कंपनियों ने नई पूंजी जोड़ी। 
विज्ञापन


वहीं वोडाफोन आइडिया, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, आर-कॉम, अडानी एंटरप्राइजेज, रिलायंस पावर और सन फार्मा की पूंजी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूंजी प्रत्याशा में हुई बढ़ोतरी

ब्रिटेन की वित्तीय सेवा कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि मालिकाना आर्थिक मॉडल को आधार बनाया गया है, जिसमें जीडीपी वृद्धि और ब्याज दर जैसे कारक भी शामिल हैं। इससे यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि 60 वर्ष की उम्र तक कितनी पूंजी एकत्र किए जाने की संभावना है।



रिपोर्ट के अनुसार, उभरते समृद्ध वर्ग में 1.3 करोड़, समृद्ध वर्ग में 3.6 करोड़ और उच्च आय वर्ग वालों में 6.9 करोड़ रुपये की औसत पूंजी प्रत्याशा है।

इस पूंजी के साथ समृद्ध वर्ग को महज 93 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे, जो उनकी मौजूदा आय और पूंजी प्रत्याशा से काफी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तिहाई यानी करीब 32 फीसदी लोग 60 साल की उम्र तक अपना आधा लक्ष्य पाने की राह पर हैं।

हालांकि, 68 फीसदी लोग अपने तय लक्ष्यों से काफी पीछे चल रहे हैं। लक्ष्य के बेहतर प्रबंधन और निवेश के तरीकों से इस अंतर में कमी आने की भी संभावना है। ऐसे लोगों को तत्काल इस दिशा में कदम उठाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed