फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Will Not Accept Or Exchange ₹ 2,000 Notes On April 1: Here's Why

RBI 2000 Notes: एक अप्रैल को आरबीआई 2000 रुपये के नोट नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

Fri, 29 Mar 2024 04:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

RBI 2000 Notes: आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 29 फरवरी 2024 तक, 2,000 रुपये के नोटों का लगभग 97.62% बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया है।

विज्ञापन
RBI Will Not Accept Or Exchange ₹ 2,000 Notes On April 1: Here's Why
आरबीआई - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह खातों के वार्षिक समापन के कारण 1 अप्रैल को 2,000 रुपये नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई ने कहा है कि यह सेवा 2 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।

विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा, "खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 2,000 रुपये के बैंकनोटों को एक्सचेंज और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी। यह सुविधा मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को फिर से शुरू होगी।"
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 29 फरवरी 2024 तक, 2,000 रुपये के नोटों का लगभग 97.62% बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया है।

19 मई 2023 को, RBI ने 2,000 के बैंक नोटों को प्रचलन से बाहर करने का निर्णय लिया था और जनता से उन्हें बैंकों में जमा करने या अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में एक्सचेंज करने का आग्रह किया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आरबीआई ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, रांची और रायपुर जैसे प्रमुख स्थानों पर देश भर में अपने 19 कार्यालयों में 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed