{"_id":"694543e79f430d0f7c01e5f8","slug":"rbi-reveals-forex-reserves-numbers-jump-usd-1-68-bn-to-usd-688-94-bn-rbi-forex-news-forex-reserve-news-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex: विदेशी मुद्रा भंडार 1.68 अरब डॉलर बढ़कर 688.94 अरब डॉलर हुआ, जानिए क्या कह रहे आरबीआई के आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex: विदेशी मुद्रा भंडार 1.68 अरब डॉलर बढ़कर 688.94 अरब डॉलर हुआ, जानिए क्या कह रहे आरबीआई के आंकड़े
Fri, 19 Dec 2025 05:54 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 19 Dec 2025 05:54 PM IST
सार
Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों में क्या कहानी सामने आई है, आइए जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
फॉरेक्स रिजर्व
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 12 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर हो गया। पिछले सप्ताह कुल भंडार 1.033 बिलियन डॉलर बढ़कर 687.26 बिलियन डॉलर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों जो फॉरेक्स रिजर्व का एक प्रमुख घटक है, में 906 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई। अब इसका आंकड़ा 557.787 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
डॉलर से मापी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई गैर-अमेरिकी मुद्राओं, जैसे यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 758 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 107.741 बिलियन डॉलर हो गया।
विज्ञापन
शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.745 बिलियन डॉलर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत की आईएमएफ के साथ आरक्षित स्थिति 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.686 बिलियन डॉलर हो गई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन