फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rbi governor shaktikanta das said two third 2000 notes returned

RBI: दो तिहाई से ज्यादा 2000 के नोट वापस हुए, आरबीआई गवर्नर बोले- अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा कोई असर

Sun, 25 Jun 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 तय की है। हालांकि इसके बाद भी लोग 2000 के नोट बैंकों में जमा करा सकेंगे। 

विज्ञापन
rbi governor shaktikanta das said two third 2000 notes returned
2000 के नोटों की अदला-बदली - फोटो : Social Media

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दांस ने कहा है कि 2000 के नोट वापस लेने के एलान के बाद से दो तिहाई नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 के नोट वापस लेने का एलान किया था और 23 मई से नोट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 2000 के कुल 3.62 लाख करोड़ की कीमत के नोट सर्कुलेशन में थे। रिजर्व बैंक ने कहा है कि इसमें से 2.41 लाख करोड़ की कीमत के नोट वापस बैंकों में जमा हो चुके हैं। 
विज्ञापन


30 सितंबर है नोट जमा करने की आखिरी तारीख
दूसरी मॉनेटरी पॉलिसी के रिव्यू के दौरान आठ जून तक 2000 के 1.8 लाख करोड़ रुपए कीमत के नोट वापस बैंकों में जमा हो चुके थे और बीते हफ्ते यह आंकड़ा बढ़कर 2.41 लाख करोड़ हो गया, जो कुल सर्कुलेट नोटों का दो तिहाई है। बाकी नोट अभी भी सर्कुलेशन में हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 तय की है। हालांकि इसके बाद भी लोग 2000 के नोट बैंकों में जमा करा सकेंगे। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा कोई असर
शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 के नोट वापस लेने का देश की मौद्रिक स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर इसका कोई गलत असर नहीं होगा। आरबीआई और सरकार ने अनुमान जताया है कि इस वित्तीय वर्ष विकास दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। नवंबर 2016 में सरकार ने 2000 के नोटों की चलन की शुरुआत की थी। हालांकि सरकार ने 2018-19 में ही 2000 के नए नोटों की छपाई बंद कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed