फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rbi gives approval to India post for launching payment bank

डाक घर बना तीसरा पेमेंट बैंक, आरबीआई ने दिया लाइसेंस

Sun, 29 Jan 2017 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
rbi gives approval to India post for launching payment bank

पेटीएम, एयरटेल को पेमेंट बैंक का लाइसेंस देने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) को भी इसका लाइसेंस दे दिया है। अब आपका नजदीकी डाकघर भी पेमेंट बैंक का काम करना शुरू कर देगा। 

विज्ञापन


पेमेंट बैंक के लिए खुलेंगी 650 नई ब्रांच

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिलने के बाद पूरे देश में  650 नई ब्रांच खोलेगा। ये बैंक छोटी राशि जमा करने और उसको ट्रांसफर करने का काम करेंगे। इसके अलावा इन बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग और कुछ अन्य सेवाएं भी मिलेंगी। भारतीय डाक के एक अधिकारी ने बताया इंडियापोस्ट की पेमेंट बैंक सर्विसेज पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन

11 कंपनियों को मिली थी पेमेंट बैंक शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी

rbi gives approval to India post for launching payment bank

आरबीआई ने 11 कंपनियों को 2015 में पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसमें से कई कंपनियों ने बाद में इसको खोलने से मना कर दिया था। रिजर्व बैंक के अनुसार, पेमेंट बैंक एक व्यक्ति या कारोबारी इकाई से अधिकतम एक लाख रुपये तक की जमा राशि ही स्वीकार कर सकते हैं। 

एयरटेल ने शुरू किया पेमेंट बैंक

मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने सबसे पहले अपना पेमेंट बैंक शुरू कर दिया है। इस बैंक में पैसा जमा करने वालों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एयरटेल के पेमेंट बैंक से देश के किसी भी बैंक खाते में पेमेंट किया जा सकेगा। इसमें व्यक्ति का मोबाइल नंबर ही बैंक अकाउंट नंबर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed