{"_id":"5dd7c19b8ebc3e54b76757a1","slug":"rbi-appoints-three-member-panel-to-advice-administration-on-dhfl-bankruptcy-resolution-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"DHFL: आरबीआई ने संचालन के लिए गठित किया तीन सदस्यीय सलाहाकार पैनल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DHFL: आरबीआई ने संचालन के लिए गठित किया तीन सदस्यीय सलाहाकार पैनल
Fri, 22 Nov 2019 04:38 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 22 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज के बोझ तले दबी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (डीएचएफएल) के संचालन के लिए तीन सदस्यीय सलाहाकर पैनल का गठन किया है। यह पैनल केंद्रीय बैंक द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक को दिवालिया प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी में जाने के लिए मदद करेगा।
विज्ञापन
डीएचएफएल देश की तीसरी सबसे बड़ी गिरवी ऋणदाता कंपनी है। सरकार ने पिछले हफ्ते ही संकट में फंसी एनबीएफसी और कम से कम 500 करोड़ रुपये नेटवर्थ वाली एचएफसी के मामलों को दिवालिया अदालत में भेजने का अधिकार आरबीआई को देने का एलान किया था। आरबीआई ने एक बयान के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि दिवालिया कानून, 2019 के तहत कंपनी के समाधान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और समाधान पेशेवर (आरपी) के तौर पर प्रशासक को नियुक्त करने के लिए एनसीएलटी से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इनकी हुई नियुक्ति
आरबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन राजीव लाल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन एस कन्नन और म्यूचुअल फंड एसोसिएशन एएमएफआई के सीईओ एन एस वेंकटेश को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
बुधवार को बोर्ड किया था भंग
आरबीआई ने बुधवार को प्रशासनिक चिंताओं और कई कर्जों के डिफॉल्ट के चलते मुश्किलों से जूझ रही डीएचएफएल के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आर सुब्रमण्याकुमार को डीएचएफएल का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।