फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rating agency fitch said India economy growth boost demand of corporates

India Economy: भारत के आर्थिक विकास से उद्योग जगत में मांग बढ़ेगी, रेटिंग एजेंसी फिच ने जताई उम्मीद

Sun, 24 Dec 2023 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

फिच ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। बता दें कि यह अनुमान तब है जब वैश्विक परिदृश्य पर कई चुनौतियां हैं। 

विज्ञापन
rating agency fitch said India economy growth boost demand of corporates
सांकेतिक चित्र

विस्तार

शीर्ष क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने उम्मीद जताई है कि भारत में आर्थिक विकास की वजह से उद्योग जगत में मांग बढ़ेगी। बता दें कि फिच ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का शीर्ष इंडिया कॉरपोरेट्स: सेक्टर ट्रेंड्स 2024 है। फिच ने कहा है कि साल 2023 में उद्योग जगत का प्रदर्शन बढ़िया रहा और यह अहम ओवरसीज मार्केट की धीमी रफ्तार से भी उबरने में सक्षम होगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग बढ़ने से लागत का दबाव भी कम होगा और अगले वित्तीय वर्ष में इससे उद्योगों का लाभ भी बढ़ेगा। भारत में घरेलू स्तर पर मजबूत मांग है और उम्मीद है कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बनेगा। फिच ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। बता दें कि यह अनुमान तब है जब वैश्विक परिदृश्य पर कई चुनौतियां हैं। 
विज्ञापन


फिच की रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी और पेट्रोलियम उत्पादों की मजबूत मांग बढ़ेगी और यह कोरोना से पूर्व वाले मांग स्तर से भी ज्यादा रहेगी। भारत में आधारभूत ढांचे में हो रहे विकास के चलते स्टील की मांग भी बढ़ेगी। अमेरिका और यूरोप में आईटी सेवाओं की ग्रोथ धीमी हो रही है लेकिन भारत में यह भी मजबूत रहेगी। भारत में घरेलू स्तर पर ऑटो सेक्टर की तेजी से ऑटो सेक्टर में ऑटो सप्लायर्स का राजस्व बढ़ेगा और पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed