फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rate Hike: Bank of England hikes interest rates biggest in three decades, says recession will continue

Rate Hike: बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों तीन दशकों में सबसे बड़ी वृद्धि की, कहा- मंदी अभी जारी रहेगी

Fri, 04 Nov 2022 01:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 04 Nov 2022 01:01 PM IST
सार

Bank of England Rate Hike: केंद्रीय बैंक ने आने वाले वर्षों में उच्च मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दर के साथ लंबे समय तक ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में संकुचन रहने की चेतावनी दी है। उसके अनुसार ब्रिटेन में रिकॉर्ड दर्ज होना शुरू होने के बाद इतिहास में पहली बार लगातार आठ तिमाहियों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Rate Hike: Bank of England hikes interest rates biggest in three decades, says recession will continue
बैंक ऑफ इंग्लैंड

विस्तार

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को ब्याज की आधार दर 0.75 प्रतिशत बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया है। यह पिछले तीन दशकों से अधिक समय में की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा है कि ब्रिटेन पहले से ही मंदी का सामना कर रहा है और इसके लंबे समय तक बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

केंद्रीय बैंक ने आने वाले वर्षों में उच्च मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दर के साथ लंबे समय तक ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में संकुचन रहने की चेतावनी दी है। उसके अनुसार ब्रिटेन में रिकॉर्ड दर्ज होना शुरू होने के बाद इतिहास में पहली बार लगातार आठ तिमाहियों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यह भी कहा है कि इसका असर वर्ष 2008-09 में और 1980 के दशक में आई मंदी से कम है।

विज्ञापन

बता दें कि ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) की तरफ से विनाशकारी आर्थिक नीतियों के बाद से बढ़ी महंगाई को काबू करने के लिए फैसला लिया हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड का प्रमुख ब्याज दर अब 0.75 फीसदी बढ़कर 3 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैंक ऑफ इंग्लैंड ने लगातार 8वीं बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बताता है कि इंग्लैंड में महंगाई का संकट काफी बड़ा है और केंद्रीय बैंक व सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए इससे निपटना सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed