फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rajnath singh assets values double in five years, has house worth 1.5 crore in lucknow

पांच साल में डबल हुई राजनाथ सिंह की संपत्ति, लखनऊ में है 1.50 करोड़ का घर

Tue, 16 Apr 2019 08:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh assets values double in five years, has house worth 1.5 crore in lucknow

देश के गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हो गई है। जहां 2014 में राजनाथ सिंह के पास कुल 2.51 करोड़ की संपत्ति थी, वहीं 2019 में यह बढ़कर 4.62 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें लखनऊ स्थित 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का घर भी शामिल है। 

विज्ञापन

इतनी है चल-अचल संपत्ति

मंगलवार को नामांकन के वक्त जमा किए शपथपत्र के अनुसार करीब दो करोड़ 97 लाख 30 हजार 580 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं चल संपत्ति एक करोड़ 64 लाख 58 हजार 260 रुपये की है। हालांकि उनके पास कार नहीं है। 68 हजार रुपये हाथ में नकदी है।

विज्ञापन

एक करोड़ से ऊपर की कृषि भूमि

राजनाथ सिंह के पास चंदौली जिले में 1.47 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। 1.50 करोड़ रुपये का घर लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुल खंड में है। राजनाथ के पास करीब 60 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1.90 लाख रुपये है। वहीं तीन लाख रुपये रत्न हैं। सिंह के पास हथियार के तौर पर एक 0.32 बोर की रिवॉल्वर (10 हजार रुपये) और दोनाली बंदूक (10 हजार रुपये) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

rajnath singh assets values double in five years, has house worth 1.5 crore in lucknow
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

19 लाख रुपये है सालाना आय

वित्त वर्ष 2017-18 में राजनाथ सिंह की सालाना आय 19 लाख 36 हजार 664 रुपये रही। वहीं 2016-17 में आय 12 लाख 96 हजार 837 रुपये थी। राजनाथ सिंह ने अपने शपथपत्र में लिखा है कि उनको सांसद/मंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन के अलावा कृषि से होने वाली आय ही प्रमुख जरिया है। 

राजनाथ सिंह ने 1969 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान वर्ग में स्नातक और 1971 में स्नातकोत्तर किया था। 

गृहणी पत्नी के पास भी है संपत्ति

राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह वैसे तो गृहणी हैं, लेकिन उनके पास भी करीब 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इनके पास 37 हजार रुपये हाथ में नकदी है। सावित्री के पास करबी 25 लाख रुपये की 750 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं और 5.60 लाख रुपये की कीमत का 12.4 किलो चांदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed