50 पैसे चुकाने के लिए SBI ने भेजा नोटिस, अदालत तक पहुंची लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर लोग बैंकों से लाखों-करोड़ों रुपये लेकर भारत जाते हैं और बैंकों को पता भी नहीं चलता, वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे। राजस्थान के झुंझुनूं में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक ब्रांच ने अपने ग्राहक को 50 पैसे चुकाने का नोटिस थमाया है।
Rajasthan: Bank issues notice for 50 paise, refuses to deposit it
Read @ANI story | https://t.co/QA3X1jLbjR pic.twitter.com/eeFSqVJZdK— ANI Digital (@ani_digital) December 15, 2019विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शनिवार को खेतड़ी लोक अदालत में यह मामला पहुंचा। नोटिस देखकर ना सिर्फ ग्राहक, बल्कि अदालत के जज भी हैरान हो गए। एसबीआई बैंक में जितेंद्र कुमार का जनधन खाता खुला हुआ है। इसके खाते में 124 रुपये जमा हैं। लेकिन तब भी बैंक की ओर से 12 दिसंबर की रात 11 बजे जितेंद्र के घर एक नोटिस भेजा गया। यह नोटिस 50 पैसे बकाया चुकाने को लेकर था।
नोटिस में लिखी थी ये बात
इस संदर्भ में जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस में लिखा था कि, शनिवार को लोक अदालत में पहुंचकर 50 पैसे जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्राहक जितेंद्र की जगह उनके पिता विनोद सिंह खेतड़ी लोक अदालत पहुंचे क्योंकि उनकी रीड़ की हड्डी में तकलीफ है। अदालत में मौजूद बैंक अधिकारी कुर्सी छोड़ कर रफूचक्कर हो गए।
पीड़िता के पिता व वकील ने दिया बयान
पीड़ित ग्राहक जितेंद्र के पिता विनोद सिंह ने इस मामले पर बताया कि वे सुबह से 50 पैसे जमा कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन बैंक के अधिकारी पैसे जमा करने से मना कर दिया। वहीं जितेंद्र के वकील विक्रम सिंह ने बताया कि 50 पैसे जमा करवाने का नोटिस एसबीआई बैंक अधिकारियों ने दिया था। अब बैंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मानहानि का दावा पेश किया जाएगा।