Railway Freight: माल ढुलाई से रेलवे की आमदनी में 17 प्रतिशत का इजाफा, आंकड़े जारी
Railway Freight: रेलवे के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर 2022 के दौरान संचयी आधार पर देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर ने 855.63 मीट्रिक का माल लदान हासिल किया है, पिछले वर्ष लदान का यह आंकड़ा 786.2 मीट्रिक टन था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चालू वित्तीय वर्ष में अक्तूबर महीने तक माल ढुलाई से रेलवे की आमदनी पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत बढ़ी है। रेलवे ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले सात महीनों के लिए रेलवे की माल ढुलाई पिछले साल की लदान और इसी अवधि की कमाई के आंकड़े को पार कर गई है। रेलवे के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर 2022 के दौरान संचयी आधार पर देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर ने 855.63 मीट्रिक का माल लदान हासिल किया है, पिछले वर्ष लदान का यह आंकड़ा 786.2 मीट्रिक टन था। जो पिछले वर्ष के लदान की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने पिछले साल 78,921 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 92,345 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कि 17 प्रतिशत अधिक है।
रेलवे ने अक्टूबर महीने में पिछले वर्ष के 117.34 मीट्रिक टन लदान के मुकाबले 118.94 मीट्रिक टन का प्रारंभिक माल लदान हासिल किया गया है, इसमें 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2021 में माल ढुलाई से 12,313 करोड़ रुपये की आमदनी के मुकाबले इस वर्ष 13,353 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया गया। इसमें आठ प्रतिशत का सुधार हुआ है। आंकड़े जारी करते हुए रेलवे ने कहा है कि ‘हंग्री फॉर कार्गो’ योजना की शुरुआत के बाद माल ढुलाई से हो रही आमदनी में इजाफा हुआ है। उपभोक्ता केंद्रित रणनीति और बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स के सहयोग से यह सफलता हासिल की गई है।