फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railway to soon launch its app based cab service across the country

ट्रेन से उतरने के बाद घर भी पहुंचाएगा रेलवे, जल्द शुरू करने जा रहा है अपनी ऐप बेस्ड कैब सर्विस

Thu, 06 Jul 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 06 Jul 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
railway to soon launch its app based cab service across the country
- फोटो : amar ujala
रेलवे अब आपको आपके घर तक पहुंचाएगी। रेलवे स्टेशनों पर ऐप आधारित टैक्सी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राजधानी के सभी मुख्य स्टेशनों पर इसके लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में ऐप आधारित टैक्सी सर्विस वालों ने काफी रुचि दिखाई है।     
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो रेल मंत्रालय ने इसके लिए सभी रेल मंडल को आदेश दिया है कि सभी स्टेशनों पर ऐप आधारित कैब संचालकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए। पिछले दिनों रेलवे मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (नॉन फेयर रेवेन्यू) की तरफ से रेलवे के सभी जोन को पत्र लिखकर ऐप आधारित टैक्सी वालों के लिए टेंडर निकालने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि बंगलूरू रेल मंडल में इसका प्रयोग किया जा रहा है। यात्रियों को तो इससे फायदा है ही साथ ही रेलवे को भी 51 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह भी कहा गया है कि तीन महीने के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इन स्टेशनों पर मिलेगी रेलवे की कैब

railway to soon launch its app based cab service across the country
इसे ही आधार बनाकर दिल्ली रेल मंडल ने ऐप आधारित टैक्सी संचालकों को कियोस्क व पार्किंग की सुविधा के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भाग ले रहे हैं। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और टैक्सी संचालकों को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन समेत अन्य स्टेशनों पर जगह दी जाएगी।

रेलवे की योजना का टैक्सी चालकों ने शुरू किया विरोध
 हालांकि रेलवे की इस योजना का विरोध भी शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन के काली-पीली टैक्सी एसोसिएशन व ऑटो एसोसिएशन विरोध दर्ज करा रहे हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed