फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railway high powered committee gives green signal for 150 private trains on 100 routes

100 रूटों पर चलेंगी 150 निजी ट्रेनें, उच्च स्तरीय समिति ने दी हरी झंडी

Wed, 08 Jan 2020 02:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 08 Jan 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
railway high powered committee gives green signal for 150 private trains on 100 routes
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे के 100 रूट्स पर 150 निजी ट्रेनें चलाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बनाई गई एक उच्च स्तरीय समिति ने इसके लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। यह निजी ट्रेनें मुंबई-दिल्ली और हावड़ा-दिल्ली रूट पर भी चलेंगी, जहां पर राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर मिलेगी। 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी चला रहा है तेजस ट्रेन

रेलवे पहले ही दो रूट पर आईआरसीटीसी को निजी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे चुका है। इसमें से एक ट्रेन दिल्ली-लखनऊ रूट पर चल रही है और दूसरी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 19 जनवरी से चलेगी। रेलवे ने आईआरसीटीसी के जरिए निजी ट्रेनों का परीक्षण किया था। 

विज्ञापन

इसलिए मिली निजी ट्रेनों को मंजूरी

रेलवे की उच्च स्तरीय समिति ने निजी ट्रेनों को चलाने की इसलिए मंजूरी दी है, क्योंकि यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। अभी भी 15 फीसदी यात्रियों का टिकट वेटिंग में रह जाता है। रेलवे काफी समय से वेटिंग लिस्ट को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा निजी ट्रेनों यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात कलस्टर में बांटे गए रूट्स

ट्रेन रूट्स को सात कलस्टर में बांटा गया है। इससे बड़े महानगरों में मौजूद छोटे स्टेशनों पर भी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा, ताकि लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाया जा सके। जो रूट चुने गए हैं उनमें नई दिल्ली-हरिद्वार, नई दिल्ली-चंडीगढ़, नई दिल्ली-पटना, हावड़ा-चेन्नई, बांद्रा-जयपुर, ओखला-बंगलूरू, गुवाहाटी-तिलक ब्रिज, इलाहाबाद-अहमदाबाद और चेन्नई-कोयंबटूर शामिल हैं। 

निजी ट्रेनों के यह होंगे मापदंड

  • प्रत्येक ट्रेन में 16 कोच होंगे। 
  • ट्रेनों के ठहराव तय कर सकेगी कंपनी
  • अधिकतम 15 मिनट की देरी, इसके बाद हर्जाना 
  • 160 किमी होगी अधिकतम रफ्तार
  • पांच साल में चलाने होगी सभी ट्रेनें
  • रेलवे के 68000 नेटवर्क का कर सकेंगे इस्तेमाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed