फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Private consumption in the country declined, fiscal deficit target achieved: Bank of Baroda report

Report: 'देश में निजी खपत में गिरावट आई; सरकार ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य किया हासिल', BOB की रिपोर्ट में दावा

Thu, 12 Jun 2025 12:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

Bank of Baroda Report: बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 की चौधी तिमाही में निजी खपत में मामूली गिरावट हुई है। हालांकि, सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Private consumption in the country declined, fiscal deficit target achieved: Bank of Baroda report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की निजी खपत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी के 4.8 प्रतिशत राजकोषीय घाटा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। अब वित्त वर्ष 2026 में इस अनुपात को कम करके 4.4 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

सरकारी उपभोग खर्च में आई सिकुड़न 

रिपोर्ट के अनुसार वास्तविक निजी उपभोग व्यय में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 6.2 प्रतिशत की वृद्धि से मामूली गिरवाट को दर्शाता है। इसके अलावा सरकारी उपभोग खर्च में भी सिकुड़न देखने को मिली। वित्त वर्ष 24 में यह 6.6 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 25 में घटकर 1.8 प्रतिशत रह गई। 

विज्ञापन

उपभोग मांग में दिखी मिली जुली तस्वीर 

रिपोर्ट में बताया गया कि मई 2025 तक देश में उपभोग मांग में मिली-जुली तस्वीर देखने को मिली। इसमें कहा गया कि गैर तेल गैर सोना और इलेक्ट्रॉनिक आयात में सुधार हुआ। वहीं ऑटो बिक्री, इस्पात खपत और बिजली की मांग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में धीमी गति देखी गई। कृषि क्षेत्र की बात करें तो सरकार ने खरीफ फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में आई गिरावट

वित्त वर्ष 2025 में कुल सरकारी खर्च संशोधित अनुमान (आरई) से कम रहा। कुल राजस्व व्यय 36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो संशोधित अनुमान 37 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। प्रत्यक्ष कर संग्रह में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल 34.1 प्रतिशत की वृद्धि थी। वहीं, अप्रत्यक्ष कर वृद्धि पिछले साल के 6.3 प्रतिशत की तुलना में 4.3 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में कर राजस्व संग्रह में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed