फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Principal Economic Adviser Sanjeev Sanyal said Service sector most affected in lockdown least impact on agriculture sector

Economic Survey 2022: प्रधान आर्थिक सलाहकार बोले- लॉकडाउन में सर्विस सेक्टर सर्वाधिक प्रभावित, कृषि क्षेत्र पर असर सबसे कम

Mon, 31 Jan 2022 04:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Jan 2022 04:50 PM IST
सार

Economic Survey 2022: देश के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ वी. अनंत नागेश्वरन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2022 प्रस्तुत करते हुए इससे जुड़ी जानकारी को साझा किया। सान्याल ने कहा कि पिछले वर्ष अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट के बाद इस वर्ष अर्थव्यवस्था में 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Principal Economic Adviser Sanjeev Sanyal said Service sector most affected in lockdown least impact on agriculture sector
आर्थिक सर्वेक्षण 2022 - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ वी. अनंत नागेश्वरन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2022 प्रस्तुत करते हुए इससे जुड़ी जानकारी को साझा किया। सान्याल ने कहा कि पिछले वर्ष अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट के बाद इस वर्ष अर्थव्यवस्था में 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


आर्थिक गतिविधियां पूर्व महामारी स्तर पर
प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि भले ही कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा हुआ और आर्थिक लागत में बढ़ोतरी हुई हो। इसके बावजूद भी वर्ष 2021-22 में आर्थिक गतिविधियों में पूर्व-महामारी के स्तर पर पुनरुद्धार हुआ है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि 2022-23 में चुनौतियों का सामना करने के लिए अर्थव्यवस्था अच्छी तरह से तैयार है। आर्थिक गतिविधियां पूर्व-महामारी के स्तर पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


सर्विस सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित
सान्याल ने कहा कि कृषि क्षेत्र लॉकडाउन में बहुत कम प्रभावित हुआ। इस क्षेत्र में 2020-21 और फिर 2021-22 में भी बढ़ोतरी देखी गई। औद्योगिक क्षेत्र में इस दौरान गिरावट देखी गई और लेकिन अभी भी यह महामारी से पहले के स्तर से लगभग 4.1 फीसदी ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से सर्विस सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। हालांकि, अब यह क्षेत्र भी महामारी से पहले के स्तर से थोड़ा नीचे ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन पर बुरा असर
प्रधान आर्थिक सलाहकार ने कहा कि निर्यात में बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था के विकास का एक प्रमुख पहलू रहा है और अब वे कोविड महामारी से पहले के स्तर से काफी ऊपर है। लेकिन आयात में भी बहुत बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर जीडीपी कोविड से पहले के स्तर से 1.3 फीसदी ऊपर है। कुल खपत में महामारी से पहले की तुलना में कमी आई है। अब सरकारी खपत में काफी मज़बूती देखी जा रही है लेकिन निजी खपत अभी भी काफी कम है। उन्होंने कहा कि सर्विस सेक्टर का वो हिस्सा जिसमें पर्यटन, यात्रा और होटल शामिल है, अभी भी महामारी से पहले के स्तर से 8.5 फीसदी नीचे है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो अभी भी बुरी तरह प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed