फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price of telephone services in India will rise according to a report

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भारत में महंगी होने जा रही हैं टेलीफोन सेवाएं

Wed, 17 Apr 2019 02:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 17 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
price of telephone services in India will rise according to a report
- फोटो : pexels.com

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में जब से मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने प्रवेश किया है, तब से सेक्टर में प्राइस वॉर शुरू हो गया है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां आए दिन कोई ना कोई नया प्लान लांच करती रहती है। ऐसे में लोगों को तो सस्ते में अच्छा डाटा प्लान मिल जाता है लेकिन इससे कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट से सामने आई ये बात

अब एड्लवाइज की रिपोर्ट से बात सामने आई है कि भारत में 2019-20 की दूसरी छमाही में टेलीफोन सेवाएं महंगी हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाएं अब इस स्तर तक हो गई हैं कि इसमें तेज ग्रोथ की ज्यादा उम्मीद नहीं है। इसके चलते अब टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ाने पर ध्यान देंगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जियो ने शुरुआत में 40 करोड़ सब्स्क्राइबर हासिल करने का लक्ष्य रखा था और कंपनी इस लक्ष्य के बेहद करीब है। वहीं भारती एयरटेल के संदर्भ में कहा गया है कि मजबूत बैलेंस शीट और पर्याप्त नेटवर्क इन्वेस्टमेंट के बूते अब यह भी रिकवरी की कोशिश करेगी। वोडाफोन-आइडिया भी इसी रास्ते पर जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने हासिल किया नया मुकाम

बता दें कि दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो परिचालन शुरू करने के ढाई साल में ही 30 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार कर गयी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने यह महत्वपूर्ण आंकड़ा दो मार्च को ही हासिल कर लिया था। हालांकि जियो को इस बाबत भेजे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल सका है। कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिखी थी।

भारती एयरटेल ने किया खुलासा

दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही के लिए अपनी आय रिपोर्ट में, भारती एयरटेल ने खुलासा किया था कि उसके 284 मिलियन ग्राहक थे। हालांकि, नियामक फाइलिंग के अनुसार, भारती एयरटेल ने दिसंबर में अपने नेटवर्क पर 340.2 मिलियन ग्राहक और जनवरी के अंत में 340.3 मिलियन ग्राहक होने की सूचना दी थी।

वोडाफोन-आइडिया बनी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

31 अगस्त, 2018 को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के मोबाइल कारोबार के विलय के बाद 400 मिलियन ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed