फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi to distribute appointment letters to 71,000 people

Rozgaar Mela: पीएम मोदी 'रोजगार मेला' के तहत 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे, ऑनलाइन होगा संबोधन

Thu, 19 Jan 2023 07:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 19 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम के दौरान ‘कर्मयोगी आरंभ’ मॉड्यूल के तहत नवनियुक्तों का अनुभव भी साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi to distribute appointment letters to 71,000 people
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए करीब 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान वे उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें संबोधित करेंगे। यह केंद्र सरकार के 'रोजगार मेला' अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत सरकार ने पिछले साल 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि यह रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।  

विज्ञापन


देशभर से चयनित कर्मियों में जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ‘कर्मयोगी आरंभ’ मॉड्यूल के तहत नवनियुक्तों का अनुभव भी साझा किया जाएगा। यह मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।



पीएम करेंगे तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। 20 से 22 जनवरी तक होने वाले वार्षिक सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के पूसा संस्थान में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed