फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi's US visit sends strong message that US-India relationship is critical and pivotal: USISPF

PM US Visit: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर बोले दिग्गज- दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण और निर्णायक

Tue, 20 Jun 2023 11:04 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 20 Jun 2023 11:04 AM IST
सार

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में वापस आना सम्मान की बात है। वह डिजिटल इंडिया के साथ प्रत्येक नागरिक के पास लाभ पहुंचाने के मामले में दुनिया भर में हम में से कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं।"

विज्ञापन
PM Modi's US visit sends strong message that US-India relationship is critical and pivotal: USISPF
पीएम मोदी और जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में विभिन्न हितधारकों के साथ संबंध बनाने में सक्षम हैं और उनकी यात्रा एक मजबूत संदेश देती है कि द्विपक्षीय संबंध महत्वपूर्ण और 21 वीं सदी की सबसे निर्णायक साझेदारी है। भारत-अमेरिका के एक प्रमुख एडवोकेसी ग्रुप के नेतृत्व ने ये बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा में 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना भी शामिल है।

विज्ञापन

यूएसआईएसपीएफ के चेयरमैन बोले- पीएम मोदी के पास दृष्टि को परिणामों में बदलने की क्षमता

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में वापस आना सम्मान की बात है। वह डिजिटल इंडिया के साथ प्रत्येक नागरिक के पास लाभ पहुंचाने के मामले में दुनिया भर में हम में से कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं।" उन्होंने कहा, 'मोदी अमेरिका में विभिन्न हितधारकों के साथ संबंध बनाने में सक्षम हैं और हमेशा जीत के पहलू पर ध्यान केंद्रित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी में आशा को उम्मीद में बदलने, उम्मीद को दृष्टि देने और दृष्टि को परिणामों में बदलने की क्षमता है, जिनसे लाभ हासिल होता है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सुनने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

भारत और अमेरिका की साझेदारी 21वीं सदी में सबसे ज्यादा निर्णायक

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का मोदी का निमंत्रण उन्हें ऐसे विश्व नेताओं में से एक बनाता है, जिन्हें दो अलग-अलग अवसरों पर कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का मौका दिया गया है। मोदी की अमेरिका यात्रा से खुश और सम्मानित महसूस कर रहे यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा एक मजबूत संदेश देती है कि अमेरिका-भारत संबंध महत्वपूर्ण और निर्णायक है तथा 21वीं सदी की सबसे निर्णायक साझेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोकतंत्र एक समान दृष्टिकोण को करते हैं साझा

उन्होंने कहा, ''मोदी की राजकीय यात्रा रणनीतिक साझेदारी की मजबूती की पुष्टि करेगी और रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में हमारे संबंधों को मजबूत करेगी। यह संबंध इस अवधारणा से सबसे अच्छा प्रतीक है कि ये दो लोकतंत्र हैं जो एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में विभिन्न वर्गों की हस्तियों से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि इसमें कुछ प्रमुख कंपनियों के सीईओ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed