फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PLI: Amul, ITC with 60 companies selling packaged goods got approval, read five important business news

पीएलआई : अमूल, आईटीसी समेत पैकेट बंद समान बेचने वाली 60 कंपनियों को मिली मंजूरी, पढ़ें बिजनेस की पांच खबरें

Tue, 07 Dec 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 05:11 AM IST
सार

खाद्य प्रसंस्करण  मंत्रालय ने 10,900 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना के तहत लाभ पाने की इच्छुक खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों से रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2021 थी।

विज्ञापन
PLI: Amul, ITC with 60 companies selling packaged goods got approval, read five important business news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत अमूल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पारले एग्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया सहित पैकेटबंद खाद्य सामान बेचने वाली 60 कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


अमूल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया और नेस्ले आदि के आवेदनों को मंजूरी
खाद्य प्रसंस्करण  मंत्रालय ने 10,900 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना के तहत लाभ पाने की इच्छुक खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों से रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2021 थी। कुल 91 आवेदन मिले थे। इस साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,900 करोड़ के खर्च के साथ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। आइए जानते हैं बिजनेस की पांच महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

नए साल से 2.5 फीसदी महंगे होंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन

टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें एक जनवरी से 2.5% तक बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से यह कदम उठाना पड़ रहा है। वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला सभी श्रेणियों पर लागू होगा। टाटा मोटर्स ने कहा, इस लागत वृद्धि का बड़ा बोझ वह खुद उठा रही है, लेकिन अब कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। मारुति सुजुकी भी दाम बढ़ाने वाली है। 

संजीव मेहता फिक्की के अगले अध्यक्ष होंगे

हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन-एमडी संजीव मेहता उद्योग मंडल फिक्की के अगले अध्यक्ष होंगे। वह मौजूदा अध्यक्ष उदय शंकर की जगह लेंगे। 

विज्ञापन

श्रमिक संगठनों का फरवरी में हड़ताल

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने अगले साल संसद के बजट सत्र के दौरान 23 और 24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बयान के मुताबिक, केंद्र की जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल करेंगे। 

खाद सब्सिडी 1.30 लाख करोड़ पहुंचेगी

केंद्र सरकार की खाद सब्सिडी चालू वित्त वर्ष में 1.30 लाख करोड़ पहुंच सकती है, जो बजट प्रावधान से 62% ज्यादा है। क्रिसिल ने कहा कि कमजोर मांग के बावजूद लागत बढ़ने से खाद सब्सिडी खर्च 62 फीसदी या 50,000 करोड़ रुपये बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed