फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Urination Case: CO-Passenger Reveals About Accused Shankar Mishra Peeing on Woman Full Story

Air India Case: विमान में महिला पर पेशाब करने के बाद आरोपी ने क्या कहा-क्या किया, सहयात्री ने बताया घटनाक्रम

Sat, 07 Jan 2023 03:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 07 Jan 2023 03:00 PM IST
सार

Air India Urination Case Update: मामले के चश्मदीद रहे सौगात भट्टाचार्या जो अमेरिका में डॉक्टर हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सीट 8ए थी, आरोपी मिश्रा के बगल की सीट 8 सी पर था। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने बहुत शराब पी रखी थी। उसने लंच के दौरान सिंगल माल्ट व्हिस्की के चार ग्लास पी लिए थे। उसने उसके पहले और बाद भी शराब पी थी। उसकी चाल-ढाल से लग रहा था कि वह नशे में धुत है।

विज्ञापन
Air India Urination Case: CO-Passenger Reveals About Accused Shankar Mishra Peeing on Woman Full Story
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

“ब्रो मुझे लगता हैं, मैं परेशानी में पड़ गया हूं।” बीते 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में महिला यात्री पर पेशाब करने के बाद इस आरोपी ने यह बात अपने सहयात्री से कही थी। घटना के चश्मदीद रहे सौगात भट्टाचार्जी, जो अमेरिका में डॉक्टर हैं, ने मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए हैं। उनकी सीट 8ए थी, आरोपी मिश्रा के बगल की सीट 8 सी पर था। 

विज्ञापन


बता दें, आरोपी शंकर मिश्रा ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क दिल्ली उड़ान के दौरान एक 70 वर्षीय महिला यात्री पर पेशाब कर दी थी। इस मामले पर डीजीसीए सख्त हो गया है और उसने एयर इंडिया को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


भट्टाचार्यजी ने मीडिया से कहा कि मिश्रा ने बहुत शराब पी रखी थी। उसने लंच के दौरान सिंगल माल्ट व्हिस्की के चार ग्लास पी लिए थे। उसने उसके पहले और बाद भी शराब पी थी। उसकी चाल-ढाल से लग रहा था कि वह नशे में धुत है। उसने मुझे तीन बार एक ही सवाल पूछा कि आपके बच्चे क्या करते हैं? भट्टाचार्जी के अनुसार उसके बाद उन्होंने मेल अटेंडेंट से कहा कि आरोपी नशे में धुत हो चुका है, इसलिए उसे अब शराब नहीं परोसी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पीछे वाली सीट पर दो महिलाएं बैठी थीं। मिश्रा ने अपने पीछे वाली सीट 9A पर बैठी महिला पर जब पेशाब की, उस वक्त वे सोए हुए थे, हालांकि, उसके बाद जो घटनाएं हुई उसके वे प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने कहा कि विमान के क्रू ने पीड़ित महिला को आरोपी से बात करने को कहा। हालांकि, इस बात का कोई तुक नहीं था, क्योंकि एक पीया हुआ आदमी, पीया हुआ आदमी होता है। ऐसा आदमी अगर कोई क्राइम करे तो उसे पीड़ित से बात करवाने का कोई फायदा नहीं।

भट्टाचार्जी ने कहा कि छह हफ्ते पहले विमान में हुई इस घटना से वे अब तक स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम बिजनेस क्लास केबिन की रो वन में थे। टॉयलेट केवल चार पंक्तियां पीछा था। ऐसे में इस कृत्य का तुक मैं अब तक नहीं समझ पा रहा हूं। आरोपी सोकर जागा और अपने पीछे की कतार के पास जाकर पेशाब करने लगा। उन्होंने कहा कि बीच वाली सीट पर भी एक महिला यात्री बैठी थी, पर आरोपी के पेशाब करने से विंडो सीट पर बैठी महिला प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी सो गया था।  जब वह उठा तो बहुत सौम्यता से बात करने लगा। उसने मुझसे कहा कि “ब्रो मुझे लगता हैं, मैं परेशानी में पड़ गया हूं।” मैंने जवाब दिया 'हां'।


उन्होंने कहा कि केबिन क्रू के दो सदस्यों ने महिला यात्री की मदद की। उन्होंने ग्लव्स पहने और महिला का सामान लेकर टॉयलेट (लेवॉट्री) गए और उन्हें साफ किया। उन्होंने अपनी ड्यूटी बहुत अच्छे से निभाई। हालांकि, उन्होंने कहा कि विमान यात्रा समाप्त होने से पहले जब मैंने केबिन क्रू मेंबर्स से घटना पर विरोध दर्ज करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी तो उन्होंने मुझे सिर्फ कागज का एक टुकड़ा दिया। उन्होंने शिकायत की कोई रिसिविंग भी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed