फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal rules out India rejoining RCEP negotiations said this big thing about startups

पीयूष गोयल का बड़ा बयान: आरसीईपी वार्ता में फिर से शामिल नहीं होगा भारत, स्टार्टअप को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 28 Mar 2022 07:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) में शामिल नहीं होगा। बता दें भारत 2012 में आरसीईपी में शामिल होने के लिए ग्रुप के देशों के साथ आया था, लेकिन 2019 में जब इसमें शामिल देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे तो भारत ने खुद को अगल कर लिया था।  

विज्ञापन
Piyush Goyal rules out India rejoining RCEP negotiations said this big thing about startups
पीयूष गोयल

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को साफ किया कि भारत रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) में शामिल होने नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशहित को ध्यान में रखते हुए भारत दो साल पहले ही खुद को इससे अलग कर चुका है। 

विज्ञापन


भारत 2019 में हो गया था अलग
गौरतलब है कि भारत 2012 में आरसीईपी में शामिल होने के लिए ग्रुप के देशों के साथ आया था, लेकिन 2019 में जब इसमें शामिल देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे तो भारत ने खुद को अगल कर लिया था। बता दें कि इस ग्रुप में चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत आगे
इस बीच यूएई-इंडिया स्टार्टअप फोरम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत तेज प्रगति कर रहा है। देश में अभी 92 यूनिकॉर्न है जिनका बाजार पूंजीकरण एक अरब डॉलर से अधिक है। दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई से लागू हो सकता है एफटीए
इससे पहले रविवार को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा था कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस वर्ष एक मई से लागू हो सकता है। इस समझौते के तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 सामानों के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed