फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal Govt Planning Full Electrification Of Railways Within Next three to four Years

पीयूष गोयल का दावा, भारतीय रेलवे बनेगा दुनिया का पहला कार्बन उत्सर्जन मुक्त रेल नेटवर्क

Mon, 25 Nov 2019 10:08 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal Govt Planning Full Electrification Of Railways Within Next three to four Years

आगामी तीन से चार वर्षों में भारतीय रेलवे का विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह दावा किया है। इसकी जानकारी पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के जरिए पर योजना का एलान करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि, 'एक बेहतर, प्रदूषण रहित भविष्य के लिए रेलवे विद्युतीकरण को लगातार बढ़ा रही है।' 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि, 'अगले 3 - 4 वर्षों में सम्पूर्ण रेलवे के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यह विश्व की पहले कार्बन उत्सर्जन मुक्त रेलवे बनेगी, साथ ही अपनी आवश्यकता के लिए रेलवे सौर ऊर्जा का उत्पादन भी कर रही है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोलर एनर्जी के उत्पादन पर काम कर रहा रेलवे 

यानी इस कदम के बाद भारतीय रेलवे जल्द दुनिया का पहला कार्बन उत्सर्जन मुक्त रेल नेटवर्क बन जाएगा। ऊर्जा की आवश्यक्ताओं के लिए रेलवे सोलर एनर्जी के उत्पादन पर काम कर रहा है। बता दें कि पहले भी रेल मंत्री ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वे 2030 तक भारतीय रेलवे को दुनिया का पहला कार्बन उत्सर्जन मुक्त नेटवर्क बनाएंगे।

प्रदूषण को खत्म करने में मिलेगी मदद

सरकार पुराने कोयला संयंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। इसकी खास बात ये है कि इससे प्रदूषण को खत्म करने में मदद मिलेगी। जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए विद्युतीकरण पर जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed