फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Philanthropy: Founder of Zerodha 'Kamath Bandhu' among top 10 donors of India, donated so many crores

Hurun Philanthropy List: शिव नादर देश के सबसे बड़े दानवीर, देश के टॉप 10 में जेरोधा के संस्थापक 'कामथ बंधु' भी

Mon, 14 Nov 2022 02:22 PM IST
विवेक दास ब्यूरो/बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 14 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि कामथ बंधुओं ने अपनी संपत्ति का एक चौथाई हिस्सा परोपकार के लिए दान कर दिया है, उनकी अगले तीन वर्षों में और 750 करोड़ रुपये वापस देने की योजना है।  इसके अलावा 36 वर्षीय निखिल कामथ सूची में सबसे कम उम्र के परोपकारी व्यक्ति के रूप में शामिल हैं। जबकि देश के सबसे बड़े दानवीर एचसीएल के संस्थापक शिव नादर रहे हैं।

विज्ञापन
Philanthropy: Founder of Zerodha 'Kamath Bandhu' among top 10 donors of India, donated so many crores
नितिन कामत और निखिल कामत - फोटो : सोशल मीडिया: फेसबुक

विस्तार

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर दान देने वाले भारतीय अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, विप्रो के अजीम प्रेमजी इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।  जेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ और निखिल कामथ देश के सबसे अमीर उद्यमियों में से एक होने के अलावा देश के शीर्ष 10 व्यक्ति दानवीराें की सूची में भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


एडेलगिव हुरुन परोपकार सूची 2022 के अनुसार उनकी ओर से किया गया दान पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 22 में 308 प्रतिशत बढ़कर 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे वे भारत में नौवें सबसे बड़े व्यक्तिगत दानवीर बन गए हैं।
विज्ञापन


हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भाइयों ने अपनी संपत्ति का एक चौथाई हिस्सा परोपकार के लिए दान कर दिया है, उनकी अगले तीन वर्षों में और 750 करोड़ रुपये वापस देने की योजना है। इसके अलावा 36 वर्षीय निखिल कामथ सूची में सबसे कम उम्र के परोपकारी व्यक्ति के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामथ ब्रदर्स के दान का प्राथमिक कारण आपदा राहत है। वे जिन अन्य सामाजिक कार्यों का समर्थन करते हैं उनमें पर्यावरण और स्थिरता शामिल हैं। हुरुन इंडिया ने कहा कि 'पर्यावरण और स्थिरता' के लिए उन्होने वित्त वर्ष 22 में 46 प्रतिशत वृद्धि के साथ 193 करोड़ रुपये दान में दिए हैं।

शिव नाडर देश के सबसे बड़े दानवीर
एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2022 के मुताबिक, शिव नाडर ने वित्त वर्ष 2022 में 1,161 करोड़ रुपये का दान दिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये दान किए। पिछले दो साल से इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले अजीम प्रेमजी ने 2021-22 में 484 करोड़ रुपये दान किए। 

मुकेश अंबानी 411 करोड़ रुपये दान करने के साथ सूची में तीसरे और कुमार मंगलम बिड़ला 242 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर हैं। माइंडट्री के सुब्रतो बागची और एनएस पार्थसारथी पांचवें स्थान पर हैं। 

दोनों पहली बार शीर्ष-10 में पहुंचे हैं। गौतम अदाणी 190 करोड़ के साथ 7वें, अनिल अग्रवाल 165 करोड़ के साथ 8वें, नंदन निलेकणि 159 करोड़ के साथ 9वें और एलएंडटी के एएम नाइक 10वें स्थान पर हैं। 
 

इतने करोड़ किया दान (राशि करोड़ में)

  • शिव नाडर : 1,161
  • अजीम प्रेमजी : 484
  • मुकेश अंबानी : 411
  • कुमार मंगलम बिड़ला : 242 
  • सुष्मिता व सुब्रतो बागची और राधा एवं एनएस पार्थसारथी पांचवें स्थान पर : 213-213 करोड़

इन्हें सूची में पहली बार मिली जगह
सुब्रतो बागची और एनएस पार्थसारथी के अलावा अन्य लोग भी सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए। इनमें क्वेस कॉर्प के अजित इसाक, इंटरग्लोब एविएशन के राकेश गंगवाल, मैक्लेओड्स फार्मास्यूटिकल्स के गिरधारी लाल बावरी, राजेंद्र अग्रवाल एवं बनवारी लाल बावरी, जिंदल स्टील के नवीन जिंदल, हैपिएस्ट माइंड के अशोक सूता, हैवेल्स इंडिया के अनिल राय गुप्ता शामिल हैं।

सर्वाधिक दान करने वालीं महिलाएं (राशि करोड़ में)

  • रोहिणी निलेकणि : 120
  • लीना गांधी तिवारी : 21
  • अनु आगा : 20
  • मंजू डी गुप्ता : 16       
  • रेणु मुंजाल : 16
  • किरन मजूमदार शॉ : 7   
  • 5,666 करोड़ दान किए भारतीय अमीरों ने 2021-22 में।
  • 15 अमीरों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दान दिया।
  • निखिल कामथ (36) सबसे कम उम्र के परोपकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed