{"_id":"6592af1dd7d12f0ada0cfc6b","slug":"petrol-diesel-sales-drop-as-winter-sets-in-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fuel Demand: सर्दियों की शुरुआत के साथ देश में कम हुई पेट्रोल और डीजल की खपत, दिसंबर में बढ़ी एलपीजी की मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fuel Demand: सर्दियों की शुरुआत के साथ देश में कम हुई पेट्रोल और डीजल की खपत, दिसंबर में बढ़ी एलपीजी की मांग
Mon, 01 Jan 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:55 PM IST
सार
Fuel Demand: डीजल भारत का सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में इसका लगभग 40 प्रतिशत योगदान है। देश में डीजल की कुल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। पिछले कुछ महीनों में ईंधन की खपत में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
Petrol Diesel Price
- फोटो : निखिल मेहता
विस्तार
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई। ईंधन बाजार के 90 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण रखने वाली तीन सरकारी कंपनियों की पेट्रोल बिक्री दिसंबर 2023 में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 1.4 प्रतिशत घटकर 27.2 लाख टन रह गई, जबकि डीजल की मांग 7.8 प्रतिशत घटकर 67.3 लाख टन रह गई। उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम की शुरुआत के कारण एयर कंडीशनिंग की मांग में कमी आई है। मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री 4.9 प्रतिशत घट गई, जबकि नवंबर में यह 28.6 लाख टन थी। डीजल की मांग भी मासिक आधार पर 0.8 प्रतिशत कम रही, जो नवंबर में 67.9 लाख टन थी।
विज्ञापन
डीजल भारत का सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में इसका लगभग 40 प्रतिशत योगदान है। देश में डीजल की कुल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। पिछले कुछ महीनों में ईंधन की खपत में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल दोनों की मांग बढ़ी थी, लेकिन महीने डीजल की खपत 7.5 प्रतिशत गिर गई। दिसंबर 2023 के दौरान पेट्रोल की खपत कोविड-19 से प्रभावित दिसंबर 2021 की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक थी और महामारी से पहले दिसंबर 2019 की तुलना में 21.5 प्रतिशत अधिक थी। इस दौरान डीजल की खपत दिसंबर 2021 की तुलना में 4.3 प्रतिशत और दिसंबर 2019 की तुलना में 2.7 प्रतिशत अधिक रही। जेट ईंधन (एटीएफ) की बिक्री दिसंबर में सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़कर 6,44,900 टन रही। लेकिन यह दिसंबर 2019 की तुलना में 6.5 प्रतिशत कम था क्योंकि महामारी के बाद सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
एटीएफ की खपत दिसंबर 2021 की तुलना में 25.5 प्रतिशत अधिक रही, लेकिन कोविड से पहले दिसंबर 2019 में इस्तेमाल किए गए 628,400 टन से कम रही। मासिक आधार पर जेट ईंधन की बिक्री नवंबर 2023 में 628,400 टन की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक रही। दिसंबर में रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 27.3 लाख टन रही। एलपीजी की खपत दिसंबर 2021 की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक थी और कोविड से पहले दिसंबर 2019 की तुलना में 16.4 प्रतिशत अधिक थी। आंकड़ों के अनुसार मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 6.2 प्रतिशत बढ़ी जबकि नवंबर में 25.7 लाख टन एलपीजी की खपत हुई थी।