{"_id":"5bfe6855bdec2241d045aa7b","slug":"petrol-diesel-prices-comes-down-to-a-year-low-petrol-cost-73-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, दिल्ली में 73 रुपये हुई कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एक साल में सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, दिल्ली में 73 रुपये हुई कीमत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल के दाम बुधवार को दिल्ली में 74 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गये। अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जब पेट्रोल की कीमतें इतनी नीचे आयीं हैं। इस साल की शुरुआत से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से वृद्धि देखी गई लेकिन पिछले छह हफ्तों से इसकी कीमतों का गिरना जारी है, जिसके बाद अब यह 74 रुपये से नीचे आ गईं हैं।
विज्ञापन
सार्वजनिक तेल कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 50 पैसा घटकर 73.57 रुपये प्रति लीटर रह गयीं। यह अप्रैल के बाद पेट्रोल की सबसे निचली कीमत है। अधिसूचना के मुताबिक डीजल की कीमत में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह 68.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले छह हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में कुल 9.26 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है जबकि डीजल की कीमत कुल 7.2 रुपये प्रति लीटर कम हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार कटौती हो रही है।
विज्ञापन
इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल के दाम एक समय 84 रुपये प्रति लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गये थे जबकि मुंबई में यह 91.34 रुपये लीटर तक हो गये थे। तब दिल्ली में डीजल का दाम 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर हो गया था।