{"_id":"5eec1e3d8ebc3e42d37134d9","slug":"petrol-diesel-price-today-petrol-and-diesel-prices-hiked-for-13th-day-in-row-know-price-in-delhi-mumbai-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि जारी, लगातार 13वें दिन हुआ इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि जारी, लगातार 13वें दिन हुआ इजाफा
Fri, 19 Jun 2020 07:39 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today
- फोटो : pixabay
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे की वृद्धि की गई, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.37 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 63 पैसे की वृद्धि की गई। इसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 77.06 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले, गुरुवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। गुरुवार को राजधानी में 53 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.81 हो गई थी। वहीं, डीजल में 64 पैसे का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 76.43 रुपये हो गई थी।
विज्ञापन
Petrol and diesel prices at Rs 78.37/litre (increase by Re 0.56) and Rs 77.06/litre (increase by Re 0.63), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/ZHLg0h54FL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 19, 2020
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें: सितंबर-अक्तूबर में अंतिम राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है सरकार: RBI निदेशक
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।