{"_id":"64c6f03e2240f5dd2401b7c3","slug":"per-capita-income-will-be-4000-dollar-by-2030-in-india-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Per Capita Income: 2030 तक 4000 डॉलर होगी प्रति व्यक्ति आय, भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Per Capita Income: 2030 तक 4000 डॉलर होगी प्रति व्यक्ति आय, भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम
Mon, 31 Jul 2023 04:50 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:50 AM IST
सार
देश में प्रति व्यक्ति आय 2029-30 तक करीब 70 फीसदी बढ़कर 4,000 डॉलर पहुंच जाएगी। 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से भारतीय जीडीपी को समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश में प्रति व्यक्ति आय 2029-30 तक करीब 70 फीसदी बढ़कर 4,000 डॉलर पहुंच जाएगी। 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से भारतीय जीडीपी को समर्थन मिलेगा। उसका आकार 2029-30 तक 6 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरेलू उपभोग में वृद्धि देखी जा रही है। 2029-30 तक जीडीपी में घरेलू उपभोग का हिस्सा आधा से अधिक हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2000-01 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 460 डॉलर थी, जो 2010-11 में बढ़कर 1,413 डॉलर पहुंच गई। 2020-21 में यह और बढ़कर 2,150 डॉलर पहुंच गई।
विज्ञापन
2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। वहीं, 2022-23 तक 3,360 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ राज्यों में तेलंगाना शीर्ष पर है। कर्नाटक दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विदेशी व्यापार की अहम भूमिका
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030 तक भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम भूमिका होगी। इस अवधि तक भारत का विदेशी व्यापार करीब दोगुना बढ़कर 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगा। 2022-23 में यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर रहा था।