फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm stock jumps 4 percent as company says operating EBITDA to break even in Sept 2023

पेटीएम सीईओ ने दिलाया भरोसा: छह तिमाहियों में EBITDA ब्रेकईवन हासिल करेगी फर्म, शेयर चार फीसदी चढ़े

Wed, 06 Apr 2022 08:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Apr 2022 08:15 PM IST
सार

शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में पेटीएम सीईओ ने कहा कि हम अपने व्यापार की गति और परिचालन से प्रोत्साहित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह जारी रहेगा और मेरा मानना है कि हम सितंबर 2023 की समाप्ति तक ऑपरेटिंग EBITDA हासिल कर लेंगे, जो कि अधिकांश विश्लेषकों के अनुमानों से काफी पहले है।

विज्ञापन
Paytm stock jumps 4 percent as company says operating EBITDA to break even in Sept 2023
पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने बुधवार को शेयरधारकों को संबोधित करते हुए लिखे एक पत्र में कहा कि कंपनी अगली छह तिमाहियों में ऑपरेटिंग EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) ब्रेक ईवन हासिल कर लेगी। जहां उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिनटेक फर्म एक लाभदायक कंपनी बनेगी। 

विज्ञापन


पत्र लिखकर कही ये बड़ी बात
पत्र में पेटीएम सीईओ ने लिखा कि हम अपने व्यापार की गति, मुद्रीकरण के पैमाने और परिचालन से प्रोत्साहित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह जारी रहेगा और मेरा मानना है कि हम सितंबर 2023 की समाप्ति तक ऑपरेटिंग EBITDA हासिल कर लेंगे, जो कि अधिकांश विश्लेषकों के अनुमानों से काफी पहले है। उन्होंने कहा कि हम अपनी किसी भी विकास योजना से समझौता किए बिना इसे हासिल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


शेयरधारकों को दिया आश्वासन
विजय शेखर शर्मा ने अपने पत्र में पेटीएम के लिस्टिंग के बाद से गिरते भाव को लेकर शेयरधारकों से कहा कि निश्चिंत रहें, पूरी पेटीएम टीम एक सफल, लाभदायक कंपनी बनाने और दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके अनुरूप, मेरा स्टॉक अनुदान मुझे तभी दिया जाएगा जब हमारा मार्केट कैप निरंतर आधार पर आईपीओ के स्तर को पार कर जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन का शेयर चार फीसदी से ज्यादा उछल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


65 लाख ऋण वितरित किए गए
इस बीच, कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसने अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। पेटीएम ने यह भी साझा किया कि उसने एप सेवाओं पर भी सर्वोच्च यूजर संख्या पाई है। बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि समाप्त तिमाही के दौरान 65 लाख ऋण वितरित किए गए, जो 3,553 करोड़ रुपये के कुल मूल्य का है। इसमें वर्ष-दर-वर्ष 374 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed