फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm share fall continue one 97 communications ltd bse nse overweight rating investors suffered heavy losses

Paytm Share Crashed: पेटीएम निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, लिस्टिंग के बाद सबसे निचले स्तर तक लुढ़के शेयर

Thu, 06 Jan 2022 01:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

Paytm Share Crashed Today: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की दिग्गज डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के शेयर लिस्टिंग के बाद सबसे निचले स्तर तक लुढ़क गए। बाजार खुलने के कुछ ही मिनट के भीतर इसका शेयर टूटकर 1,262.55 रुपये तक आ गया। इससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
Paytm share fall continue one 97 communications ltd bse nse overweight rating investors suffered heavy losses
Paytm

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में आज तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों सूचकांकों में जोरदार गिरावट आई। इस गिरावट के बीच देश की दिग्गज डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के शेयर लिस्टिंग के बाद सबसे निचले स्तर तक लुढ़क गए। बाजार खुलने के कुछ ही मिनट के भीतर इसका शेयर टूटकर 1,262.55 रुपये तक आ गया। इससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


लिस्टिंग के दिन भी बुरी तरह टूटा था शेयर
आज की गिरावट लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर का सबसे निचला स्तर है। गौरतलब है कि नवंबर में शेयर बाजार में लिस्ट होने के पहले ही दिन पेटीएम के शेयरों में 27 फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी। लिस्टिंग के बाद से पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का शेयर बाजार पर अब तक का परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा है। बता दें कि पेटीएम आईपीओ एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच खुला था और इसका प्राइस बैंड 2,080 रुपये से 2,150 रुपये तय किया गया था। इसका शेयर 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ ओपन मार्केट में लिस्ट हुआ था।
विज्ञापन


52 हफ्ते के निचले स्तर पर शेयर
गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों और कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते फिलहाल बीएसई पर पेटीएम शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर के आस-पास ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक 1,262.55 रुपये के निचले स्तर से कुछ उठा है, लेकिन इसके बाद भी आज करीब 1.50 फीसदी की गिरावट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed