फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passengers agitated over re-checking by private airlines officer said process is part of security advisory

BCAS: निजी एयरलाइंस की ओर से दोबारा चेकिंग पर भड़के यात्री, अफसर बोले- यह प्रक्रिया सुरक्षा एडवायजरी का हिस्सा

Sun, 23 Apr 2023 03:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 23 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसी ने सभी निजी एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी करते हुए कहा कि उत्तर-पूर्वी और जम्मू-कश्मीर की फ्लाइट्स छोड़कर सभी यात्रियों की दोबारा जांच की जाए। बता दें, उत्तर पूर्वी और जम्मू-कश्मीर जाने वाले सभी यात्रियों की दोबारा जांच पहले से ही आवश्यक की गई है।

विज्ञापन
Passengers agitated over re-checking by private airlines officer said process is part of security advisory
इंडिगो एयरलाइंस (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी एयरलाइंस द्वारा दोबारा जांच और मेटल डिटेक्टर जांच पर यात्रियों ने आपत्ति जताई है। इसपर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जांच पुख्ता की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि एक बार सीआईएफ ने जांच की, बावजूद इसके निजी एयरलाइंस के कर्मचारी दोबार जांच कैसे कर रह है।

विज्ञापन

लोगों ने इंटरनेट पर सवाल पूछा, अधिकारी ने दी सफाई
हवाई यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने इंटरनेट के माध्यम से इसका विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली टर्मिनल-1 बस में चढ़ने से पहले प्रत्येक यात्रियों की जांच की जा रही है। बेवजह मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे हैं। क्या उन्हें सीआईएफ पर भरोसा नहीं है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने बताया कि खतरे के अंदेशे के कारण समय-समय पर सुरक्षा सलाह जारी की जाती है। एयरलाइन कर्मचारियों जो जांच कर रहे हैं, वह हाल में जारी हुई सलाह पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चेकिंग के अलग नियम
सुरक्षा एजेंसी ने सभी निजी एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी करते हुए कहा कि उत्तर-पूर्वी और जम्मू-कश्मीर की फ्लाइट्स छोड़कर सभी यात्रियों की दोबारा जांच की जाए। बता दें, उत्तर पूर्वी और जम्मू-कश्मीर जाने वाले सभी यात्रियों की दोबारा जांच पहले से ही आवश्यक की गई है। बीसीएएस की प्रमुख जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों की सुरक्षा मानक तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों आएंगे भारत
अधिकारी का कहना है कि भारत जी-20 समिट की मेजबानी कर रहा है। भारत एससीओ का अध्यक्ष है, जिस वजह से कई विदेशी अधिकारी और नेता भारत आएंगे। भारत इनकी मेजबानी करेगा। गोवा में एससीओ देशों के विदेश मंत्री की बैठक आयोजित होगी, जो चार और पांच मई को प्रस्तावित है। गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी मई में भारत आएंगे। बिलावल पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed