फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistan inflation crosses eight percent mark, india has made this possible

आठ फीसदी के पार पहुंची पाकिस्तान की महंगाई दर, भारत ने ऐसे तोड़ दी कमर

Sat, 02 Mar 2019 12:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 02 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
pakistan inflation crosses eight percent mark, india has made this possible

भारत द्वारा पाकिस्तान से व्यापार तोड़ने का असर पड़ोसी मुल्क में अब साफ-साफ दिखने लगा है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से पड़ोसी मुल्क की महंगाई दर फरवरी में आठ फीसदी के पार चली गई। महंगाई बढ़ने से अब पाकिस्तान में लोग काफी परेशान हो गए हैं। 

विज्ञापन

इनके बढ़े सबसे ज्यादा दाम

पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के अलावा सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत ने मोस्ट फेवर्ड नेशन दर्जा छीनने के साथ ही पाकिस्तान से निर्यात-आयात होने वाले सामान पर 200 फीसदी ड्यूटी लगा थी। इससे अन्य वस्तुओं के साथ ही टमाटर के अलावा कई सब्जियों के दाम बढ़ गए थे। 

विज्ञापन

इतनी हुई महंगाई दर

पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा घोषित आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में महंगाई दर 8.2 फीसदी रही। यह दर पिछले चार सालों का सर्वाधिक है। इससे पहले अक्तूबर 2018 में 6.78 फीसदी महंगाई दर दर्ज की गई थी। इसके लिए सब्जी के अलावा फलों के दाम बढ़ना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 फीसदी बढ़ा टमाटर का दाम

टमाटर के दामों में 150 फीसदी, हरी मिर्च 37.43 फीसदी, अनार 11.24 फीसदी, चिकेन 4.17 फीसदी, मछली 2.02 फीसदी, गेहूं 1.43 फीसदी, मटन 0.72 फीसदी, मसूर दाल 0.60 फीसदी और बीफ 0.57 फीसदी शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा खर्च 11.61 फीसदी, कपड़े व चप्पलों में 6.95 फीसदी और 8.54 फीसदी कीमत घर, पानी, बिजली, गैस में देखने को मिली। 

pakistan inflation crosses eight percent mark, india has made this possible

300 रुपये किलो टमाटर

पाकिस्तान में तीन हफ्तों से लगातार चढ़ रही टमाटर की कीमतों पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसने साधारण परिवारों के बजट को प्रभावित किया है और कई लोगों ने तो टमाटर का इस्तेमाल ही कम कर दिया है।

इस्लामाबाद में एक गृहिणी नसरीन आफताब ने कहा, "हम रोजाना सौ रुपये से ज्यादा सब्जी पर खर्च नहीं कर सकते हैं। घर में छह लोगों के भोजन पर दो सौ से पांच सौ रुपये तक खर्च किया जाता है। इसमें कभी-कभी मांस, चिकन, दाल और सब्जी बन जाती है। इन हालत में 250 रुपये किलो की दर से टमाटर खरीदना नामुमकिन है।"

एक अन्य गृहिणी गुल फिशा ने कहा, "टमाटर ने हमारे पूरे बजट को प्रभावित किया है। इससे खाने का जायका बढ़ता है। यदि टमाटर न हो तो बच्चे खाना नहीं खाते। हम अपने खर्चे बढ़ाकर बच्चों के लिए थोड़ा बहुत टमाटर खरीद पा रहे हैं।"

पाकिस्तान में टमाटर

गुल फिशा कहती हैं कि इससे पहले टमाटर या किसी दूसरी सब्जी की कीमत इतने लंबे समय चढ़े नहीं रहे हैं। सरकार को जितनी जल्दी हो सके इस पर काबू करना चाहिए। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों के बाजारों पर नजर रखने वालों के अनुसार, सोमवार को टमाटर की कीमत 210 से 300 किलो तक थी। टमाटर की इतनी अधिक कीमतें पहले कभी नहीं देखी गई हैं।
 
ऑल पाकिस्तान फ्रूट एंड वेजिटेबल बाजार के अध्यक्ष मलिक सोनी ने बताया, "टमाटर पाकिस्तान में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है। एक अनुमान के अनुसार मुल्क में प्रतिदिन दो हजार टन टमाटर की खपत होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed