फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan and China ink six agreements to expedite cooperation under CPEC

CPEC: पाकिस्तान और चीन ने सीपीईसी से जुड़े छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए, पीएम शहबाज शरीफ ने कही ये बात

Mon, 31 Jul 2023 05:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 31 Jul 2023 05:24 PM IST
सार

CPEC: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग सीपीईसी के 10 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाली सीपीईसी का भारत विरोध कर रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजर रही है।

विज्ञापन
Pakistan and China ink six agreements to expedite cooperation under CPEC
पाकिस्तान-चीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान और चीन ने अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) परियोजना के तहत सहयोग बढ़ाने और उसमें तेजी लाने के लिए सोमवार को छह महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग सीपीईसी के 10 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाली सीपीईसी का भारत विरोध कर रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजर रही है। योजना व विकास मंत्री अहसान इकबाल और चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उपाध्यक्ष झाओ चेनक्सिन ने सीपीईसी की संयुक्त सहयोग समिति से जुड़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और साथ ही सीपीईसी के ढांचे के भीतर एक विशेषज्ञ विनिमय तंत्र की स्थापना पर एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


तीसरे दस्तावेज पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के सचिव जफर हसन और चीन के प्रभारी पांग चुनशुए ने पाकिस्तान से चीन को सूखी मिर्च निर्यात करने के लिए हस्ताक्षर किए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजना के सदस्य असीम अमीन और पांग ने काराकोरम राजमार्ग चरण II परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन के पुनर्गठन से जुड़े चौथे दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से औद्योगिक श्रमिकों के आदान-प्रदान कार्यक्रम पर समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए और रणनीतिक एमएल 1 रेल उन्नयन परियोजना को बढ़ावा देने पर भी सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री शरीफ ने इस मौके पर अपनी टिप्पणी में कहा कि जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं उनका उद्देश्य पाकिस्तान और चीन के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा सीपीईसी के तहत अब तक पाकिस्तान के बिजली और पनबिजली क्षेत्र, सड़क के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन में 25 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है।


उन्होंने कहा, "अब हम सीपीईसी के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं जिसमें कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश की परिकल्पना की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की प्रगति और समृद्धि के साझा भविष्य के दृष्टिकोण में योगदान देने को तैयार है और उन्होंने विश्वास जताया कि पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़ा होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed