फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   P and G stops sale of Vicks action 500 extra after govt ban

प्रॉक्टर एंड गैंबल ने रोकी विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की बिक्री

Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
सार

  • फाइजर और एबॉट अपने लोकप्रिय कफ सीरप कोरेक्स और फेनसेडिल की बिक्री रोक चुके हैं
  • दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के स्वास्थ्य मंत्रालय का फैसला  एकपक्षीय

विज्ञापन
P and G stops sale of Vicks action 500 extra after govt ban
व‌िक्‍स

विस्तार

एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। सरकार द्वारा फिक्स्ड डोज कांबीनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


पीएंडजी ने बीएसई को एक नियामकीय जानकारी में बताया है कि भारत सरकार ने फिक्सड डोज कांबीनेशन दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग, बिक्री और वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इसमें पैरासीटामॉल, फेनीलीफ्राइन और कैफीन का कांबीनेशन तत्काल प्रभाव से शामिल है।
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है कि हमारे उत्पाद विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा में समान फिक्स्ड डोज कांबीनेशन है और इसे सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में शामिल किया गया है। हमने विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार ने 300 से अधिक फिक्सड डोज कांबीनेशन पर लगाए प्रतिबंध 

P and G stops sale of Vicks action 500 extra after govt ban
व‌िक्‍स एक्‍सट्रा

सोमवार को दवा कंपनियां फाइजर और एबॉट अपने लोकप्रिय कफ सीरप कोरेक्स और फेनसेडिल की बिक्री रोक दी थी। कंपनी ने सरकार द्वारा 300 से अधिक फिक्सड डोज कांबीनेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया था। हालांकि दोनों कंपनियों ने कहा कि वे प्रतिबंध के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए सभी विकल्प तलाश रहीं हैं।

फाइजर ने कहा है कि उसने अपने कोरेक्स कफ सिरप की बिक्री रोक दी है। 31 दिसंबर को समाप्त हुए नौ माह की अवधि में सिरप की बिक्री 176 करोड़ रुपये रही है और सरकार के कदम से कंपनी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

फाइजर ने बीएसई को दी एक नियामकीय जानकारी में कहा है कि कंपनी सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रही है। सरकार के प्रतिबंध से कंपनी के राजस्व और मुनाफे पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एबॉट ने भी अपने फेनसेडिल कफ सिरप की बिक्री को बंद कर दिया है।

संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एबॉट सरकारी अधिसूचना से जुड़ी सभी कानूनी जरूरतों का अनुपालन कर रही है। कंपनी ने कुछ फिक्स्ड डोज कांबीनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के स्वास्थ्य मंत्रालय के फैसले को एकपक्षीय बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed