फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Over 7.40 cr persons filed ITRs in FY23, 5.16 cr showed zero tax liability: FinMin Business New and Updates

Business Updates: FY2023 में 7.40 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 5.16 करोड़ लोगों पर देनदारी शून्य

Mon, 18 Dec 2023 07:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

Business Updates: वित्त वर्ष 2018-19 में आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या 6.28 करोड़ से बढ़कर 2019-20 में 6.47 करोड़ और 2020-21 में 6.72 करोड़ हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 में आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 6.94 करोड़ से अधिक हो गई।

विज्ञापन
Over 7.40 cr persons filed ITRs in FY23, 5.16 cr showed zero tax liability: FinMin Business New and Updates
Income Tax Filling - फोटो : istock

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 7.40 करोड़ से अधिक लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया, जिनमें से 5.16 करोड़ ने शून्य कर देनदारी दिखाई। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि पिछले पांच वर्षों में रिटर्न दाखिल करने की संख्या में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2018-19 में आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या 6.28 करोड़ से बढ़कर 2019-20 में 6.47 करोड़ और 2020-21 में 6.72 करोड़ हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 में आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 6.94 करोड़ से अधिक हो गई और वित्त वर्ष 2022-23 में 7.40 करोड़ से अधिक हो गई।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों के दौरान शून्य कर देयता वाले व्यक्तियों की संख्या वित्त वर्ष 2019-20 में 2.90 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 5.16 करोड़ हो गई। चौधरी ने कहा, 'प्रत्यक्ष कर संग्रह और आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या में आनुपातिक वृद्धि नहीं हो सकती है क्योंकि प्रत्यक्ष कर संग्रह कई कारकों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें संबंधित आकलन वर्ष के लिए लागू कर दर, कानून के तहत स्वीकार्य कटौती/छूट, अर्थव्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों में समग्र आर्थिक वृद्धि आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह 2018-17 में लगभग 11.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 16.63 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed