फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Output of eight key infra sectors record almost flat growth at 6 pc in February

Core Sector Output: आठ कोर सेक्टर्स का उत्पादन फरवरी में 6 प्रतिशत बढ़ा, पिछले साल की तुलना में सपाट

Fri, 31 Mar 2023 08:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

Core Sector Output: आठ प्रमुख बुनयादी ढांचा क्षेत्रों जिनमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर शामिल है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
Output of eight key infra sectors record almost flat growth at 6 pc in February
indian economy - फोटो : Getty Images

विस्तार

बुनियादी ढांचा से जुड़े आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन की वृद्धि दर फरवरी में छह प्रतिशत रही। जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग स्थिर रही, तब यह 5.9 प्रतिशत थी।  जनवरी 2023 में कोर सेक्टर्स का उत्पादन 8.9 फीसदी की दर से बढ़ा था। 

विज्ञापन


फरवरी महीने में कच्चे तेल को छोड़कर सभी क्षेत्रों में उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 प्रतिशत घटा।

आठ प्रमुख बुनयादी ढांचा क्षेत्रों जिनमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर शामिल है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले कोर सेक्टर की वृद्धि दर का महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन


सरकार ने चुनावी बॉन्ड की 26वीं किस्त को मंजूरी दी, सोमवार से होगी बिक्री 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने शुक्रवार को चुनावी बॉन्ड की 26वीं किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी। इन चुनावी बॉन्डों की बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी।  कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतों की गिनती 13 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के तौर पर चुनावी बॉन्ड को पेश किया गया है।    वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिक्री के 26 वें चरण में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 29 शाखाओं को चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है। यहां 3 से 12 अप्रैल तक चुनावी बॉन्ड की बिक्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed