फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   only 19 percent employers will hire new employees in 3rd quarter says study

तीसरी तिमाही में सिर्फ 19 फीसदी नियोक्ता ही नए लोगों को देंगे नौकरियां: वैश्विक अध्ययन

Tue, 10 Sep 2019 03:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
only 19 percent employers will hire new employees in 3rd quarter says study

दुनिया में आर्थिक सुस्ती के बीच भारत में आने वाली तीसरी तिमाही के दौरान 19 फीसदी नियोक्ता ही नए लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहे हैं जबकि 52 फीसदी नियोक्ताओं को अपने कार्यबल में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। एक वैश्विक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है।

विज्ञापन

मंगलवार को जारी हुआ अध्ययन 

वैश्विक संस्था मैनपावर ग्रुप इम्प्लॉयमेंट आउटलुक का यह अध्ययन मंगलवार को जारी किया गया। इस अध्ययन में देशभर में 5,131 नियोक्ताओं से अक्टूबर- दिसंबर की तीसरी तिमाही के दौरान आर्थिक परिवेश और नई नौकरियों की संभावना को लेकर बातचीत की गई। बातचीत के दौरान केवल 19 फीसदी नियोक्ताओं ने ही कहा कि उन्हें अपने कार्यबल में वृद्धि की उम्मीद है जबकि 52 फीसदी ने कहा कि उनके कर्मचारियों की संख्या में किसी तरह का बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा 28 फीसदी ऐसे नियोक्ता भी थे जिन्होंने कहा कि मौजूदा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन

चौथे स्थान पर भारत

नई नौकरियों की योजना के बारे में अपेक्षाकृत हल्के आंकड़ों के बावजूद अगले तीन महीनों के दौरान नई नौकरियों के सृजन को लेकर भारत दुनिया में चौथे नंबर पर रहा है। अगली तिमाही में नई नौकरियों की योजना के मामले में जापान पहले, ताइवान दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर रहा जबकि भारत का स्थान चौथा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में 26 फीसदी नियोक्ताओं ने अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में नए लोगों को नौकरी देने की अपनी योजना के बारे में बताया। इसके बाद ताइवान में 21 फीसदी, अमेरिका में 20 फीसदी ने कहा कि उनकी अगली तिमाही के दौरान नये लोगों को नौकरी पर रखने की योजना है।

इस संदर्भ में मैनपावर समूह के चेयरमैन एवं सीईओ जोनास प्राइसिंग ने कहा कि, 'दुनियाभर के देशों में नई नौकरियों को लेकर योजना में अलग-अलग रुझान दिखाई दिए हैं। कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में स्थिति अच्छी रही है जबकि ब्रेक्जिट और शुल्कों को लेकर चल रही खींचतान से अन्य देशों में नई नौकरियों को लेकर मंशा कुछ कमजोर दिखाई देती है।'


मैनपावर ने दुनियाभर में 44 देशों में 59,000 नियोक्ताओं के साथ बातचीत की है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आने वाले तीन महीनों के दौरान 43-44 देशों में नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed