{"_id":"6880de24dc6a68ed200629ee","slug":"one-third-of-india-s-active-fincrime-talent-pool-is-based-in-bengaluru-report-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"FinCrime: सक्रिय वित्तीय अपराध रोकने से जुड़े प्रोफेशनल बंगलूरू में सबसे ज्यादा, रिपोर्ट ने बताया इसका फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FinCrime: सक्रिय वित्तीय अपराध रोकने से जुड़े प्रोफेशनल बंगलूरू में सबसे ज्यादा, रिपोर्ट ने बताया इसका फायदा
Wed, 23 Jul 2025 06:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:36 PM IST
सार
FinCrime: कौशल-वितरण डेटा से पता चला है कि सक्रिय फिनक्राइम कार्यबल का 58 प्रतिशत केवाईसी, ग्राहक उचित परिश्रम (सीडीडी) और निगरानी कार्यों में लगा हुआ है। ये ऑनबोर्डिंग कंप्लांस, जोखिम कम करने और एएमएल (एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग) जांच से जुड़े हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बेंगलुरु वित्तीय अपराध (फिनक्राइम) विश्लेषक की कुल संख्या में लगभग एक तिहाई का योगदान देने वाला शहर है। अपनी इस खासियत कारण यह शहर जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और धोखाधड़ी रोकथाम से जुड़े तरीकों को मजबूत करने के इच्छुक संगठनों के लिए भारत का पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
करियरनेट की रिपोर्ट, फिनक्राइम टैलेंट पल्स: इंडियाज वर्कफोर्स ट्रेंड्स, में कहा गया है कि मध्य और वरिष्ठ अनुभव बैंड में बेंगलुरु सबसे आगे है। रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु राष्ट्रीय सक्रिय प्रतिभा पूल में लगभग एक-तिहाई (32 प्रतिशत) का योगदान देते हुए अग्रणी गंतव्य के रूप में उभरा है। दिल्ली एनसीआर और हैदराबाद 17-17 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि चेन्नई (12 प्रतिशत) और मुंबई (7 प्रतिशत) शीर्ष पांच में शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि, मुंबई में वरिष्ठ स्तर पर सक्रिय प्रतिभाओं की अधिक उपस्थिति देखी गई, जो अनुभवी पेशेवरों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिभा पूल का अतिरिक्त 9 प्रतिशत टियर-2 और उभरते शहरों में वितरित है, जो फिनक्राइम प्रतिभा के लिए व्यापक राष्ट्रीय उपस्थिति का संकेत देता है।
विज्ञापन
कैरियरनेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीलाभ शुक्ला ने कहा, "हमारे व्यापक प्रतिभा पूल, गहन डोमेन विशेषज्ञता और लागत प्रभावी ढंग से विस्तार करने की क्षमता के कारण, भारत वैश्विक संगठनों के लिए वित्तीय अपराध क्षमताओं के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।"
फिनक्राइम टैलेंट पल्स रिपोर्ट भारत के कार्यबल रुझान, केवाईसी, प्रतिबंध और धोखाधड़ी नियंत्रण और नियामक अनुपालन जैसे प्रमुख डोमेन में 25,500 से अधिक सक्रिय नौकरी चाहने वालों के विश्लेषण पर आधारित है। इनका दायरा जीसीसी बैंक, भारतीय बैंक, परामर्श, वित्तीय सेवाएं और ऑफशोरिंग सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों में फैला है।
कौशल-वितरण डेटा से पता चला है कि सक्रिय फिनक्राइम कार्यबल का 58 प्रतिशत केवाईसी, ग्राहक उचित परिश्रम (सीडीडी) और निगरानी कार्यों में लगा हुआ है। ये ऑनबोर्डिंग कंप्लांस, जोखिम कम करने और एएमएल (एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग) जांच से जुड़े हैं।
इस बीच, सक्रिय वित्तीय अपराध प्रतिभा पूल का 22 प्रतिशत धोखाधड़ी नियंत्रण और विनियामक कंप्लांयस में काम करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑफशोरिंग फर्मों की हिस्सेदारी कुल वित्तीय अपराध कार्यबल में 36 प्रतिशत है, जो मुख्य रूप से मध्यम स्तर पर है।
FinCrime: सक्रिय वित्तीय अपराध रोकने से जुड़े प्रोफेशनल बंगलूरू में सबसे ज्यादा, रिपोर्ट ने बताया इसका फायदा