फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   one crore new jobs will get in apparel sector as government clears pension proposal

पेंशन प्रोत्साहन से मिलेंगी एक करोड़ नई नौकरियां, केंद्र सरकार ने मंजूर किया प्रस्ताव

Fri, 30 Mar 2018 10:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
one crore new jobs will get in apparel sector as government clears pension proposal
employees

केंद्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि उसके द्वारा नए कर्मचारियों के लिए पहले तीन साल तक पेंशन मद में नियोक्ताओं की ओर से किए जाने वाले मूल वेतन के संपूर्ण12 फीसदी अंशदान को वहन करने की योजना से देश में एक करोड़ नई नौकरियों का सृजन होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने बुधवार को नियोक्ता द्वारा नए कर्मचारियों के पहले तीन साल तक पेंशन कोष में मूल वेतन के पूरे 12 फीसदी के अंशदान को अपनी तरफ से वहन करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


सबको मिलेगा रोजगार
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बृहस्पतिवार को बताया कि हमारी सरकार नौकरियों के सृजन के लिए कटिबद्ध है। साल 2016 में लागू की गई योजना में नियोक्ता द्वारा पेंशन मद में किए जाने वाले अंशदान का 8.33 फीसदी सरकार द्वारा वहन करने का प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने योजना के दायरे को और विस्तार दिया है। कपड़ा क्षेत्र में नियोक्ता के कुल 12 फीसदी पेंशन अंशदान को वहन करने का फैसला लिया गया है। 

30 लाख लोगों को मिल रहा है लाभ
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (पीएमआरपीवाई) को अगस्त 2016 में लागू किया गया था, जिसका 30 लाख कामगार पहले से लाभ उठा रहे हैं। गंगवार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार के इस फैसले से एक करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी।


इस योजना में बजट प्रावधान को लगभग 6,500 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा। 8.33 फीसदी पेंशन अंशदान का पहले से फायदा उठा रहे कामगारों को अब पहले तीन साल की बाकी अवधि के लिए 12 फीसदी की श्रेणी में डाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed