फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ola uber strike begins with delhi ncr shows least effect

ओला-उबर की हड़ताल शुरू, दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर अन्य शहरों में दिखा सर्वाधिक असर

Mon, 19 Mar 2018 09:35 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
ola uber strike begins with delhi ncr shows least effect
ola uber

ऐप द्वारा टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियां ओला और उबर के ड्राइवर्स की मध्यरात्रि से हड़ताल शुरू हो गई है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर के देश के बाकी शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई, बंगलूरू और पुणे में है। दिल्ली-एनसीआर में केवल कंपनी की कैब चल रही हैं, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है।  

विज्ञापन


सभी सेवाओं पर पड़ा असर
ओला- उबर चालकों के हड़ताल पर रहने से इन दोनों कंपनियों की सभी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। इसके चलते आम लोगों को ऑफिस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य जरूरी कामों के लिए आना-जाना मुश्किल हो रहा है। कैब चालकों ने अपने कैब बुकिंग करने वाले डिवाइस को मध्यरात्रि से बंद कर रखा है। 
विज्ञापन


इन शहरों में पड़ा असर
जिन शहरों में इस हड़ताल का सर्वाधिक असर पड़ा है उनमें कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद सहित अन्य शहर शामिल हैं। इन शहरों में ज्यादातर लोग ऑफिस आने-जाने के लिए इन कंपनियों की कैब का प्रयोग करते हैं। ड्राइवर्स का कहना है कि वो सोमवार को ओला-उबर के ऑफिस के बाहर परिवार के साथ प्रदर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हो रही है हड़ताल
ड्राइवर्स का कहना है कि उनकी आमदनी में लगातार कमी हो रही है। इन कंपनियों की ड्राइवर्स यूनियन की प्रमुख मांग है कि पहले की तरह उनको कम से कम 1.25 लाख रुपये का व्यापार मिले। दूसरा, कंपनी अपने द्वारा चलाई जा रहीं कैब को बंद करें।

तीसरा, उन ड्राइवर्स को दुबारा से रखा जाए जिनको कस्टमर्स ने कम रेटिंग दी है। चौथा, गाड़ी की कॉस्ट के अनुसार किराये का निर्धारण किया जाए और पांचवा, कम किराये पर बुकिंग को बंद किया जाए। 


इतने शहरों में है सर्विस
ओला जहां देश के 110 शहरों में अपनी सर्विस देती है, वहीं उबर 25 शहरों में मौजूद है। ओला से रोजाना करीब 20 लाख लोग सफर करते हैं। 10 लाख लोग उबर की टैक्सी से अपना रोजाना का सफर पूरा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed